प्रियंका गांधी पर स्मृति ईरानी का तंज, कहा- पार्टी में जान फूँकने आई थीं, पार्टी फूँक कर चली गईं

By अंकित सिंह | Mar 10, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए। भाजपा ने 275 सीटों के आसपास अपनी बढ़त बना ली है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी 125 सीटों के आसपास सिपटती दिखाई दे रही है। वहीं कांग्रेस की हालत 2017 के मुकाबले और खराब होती हुई दिख रही है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी ने कांग्रेस की ओर से पूरी ताकत झोंक दी थी। हालांकि पार्टी को कुछ खास सफलता हासिल होती दिखाई नहीं दे रही है। इन सब के बीच केंद्रीय मंत्री और अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी ने प्रियंका गांधी पर जबरदस्त तरीके से तंज बसा है। स्मृति ईरानी ने कहा था कि मैंने सुना था कि प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस में जान फूँकने आई थीं और पूरी पार्टी को ही फूँक कर चली गईं। इसके साथ ही स्मृति ईरानी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ की योजनाओं से गरीबों को सीधा लाभ पहुंचा है। केंद्र की योजनाएं योगी की सरकार की बदौलत ही सभी तक बिना किसी भेदभाव के पहुंचा। स्मृति ईरानी ने दावा किया कि 2024 में एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ही सरकार बनेगी।उत्तर प्रदेश में भाजपा को जीत दिलाने के लिए मैं जनता के प्रति कृतज्ञता की भावना से विशेष आभार प्रकट करती हूं। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी राज्य की जनता की भलाई के लिए संघर्षशील विपक्ष की जिम्मेदारी निभाती रहेगी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘लोकतंत्र में जनता का मत सर्वोपरि है। हमारे कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मेहनत की, संगठन बनाया, जनता के मुद्दों पर संघर्ष किया। लेकिन, हम अपनी मेहनत को वोट में तब्दील करने में कामयाब नहीं हुए।’’ 

प्रमुख खबरें

IND vs END ODI: Rohit-Virat एक दशक से Team India की रीढ़, शुभमन गिल ने जमकर की तारीफ

Sweating Problem: पसीने के दाग से खराब हो रही शर्ट की चमक? इस Natural Cleaning Remedy से कपड़े दिखेंगे नए

Fodder Scam: Lalu Yadav को Supreme Court से बड़ी राहत, जमानत रद्द करने से इनकार

Strait of Hormuz में भारतीय नाविक की मौत पर सख्त India, MEA ने ईरानी राजनयिक को तलब कर जताई कड़ी आपत्ति