शिवकुमार के जगह-जगह हनुमान मंदिर बनाने वाले वादे पर स्मृति ईरानी का तंज, प्रियंका वाड्रा से पूछा है?

By अभिनय आकाश | May 05, 2023

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार ने कहा कि  हमारी सरकार बनने पर पूरे राज्य में जगह-जगह हनुमान मंदिर बनवाएंगे। अब इस पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पलटवार किया है। बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी ने कहा कि मैं डीके शिवकुमार को बताना चाहती हूं कि वह सीएम नहीं बनने जा रहे हैं, इसलिए बेहतर है कि वह मंदिर का वादा न करें। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि मैं डीके शिवकुमार से विनम्रतापूर्वक कहना चाहती हूं कि वह सीएम नहीं बनने जा रहे हैं, इसलिए बेहतर है कि वह मंदिर का झूठा वादा न करें। ऐसा कहने से पहले, क्या उन्होंने श्रीमती वाड्रा से पूछा है?

इसे भी पढ़ें: The Kerala Story की चर्चा कर मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- आतंकी प्रवृतिवालों से ये राजनीतिक सौदेबाजी कर रहे

 बता दें कि बीते दिनों कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार ने कहा कि  हमारी सरकार बनने पर पूरे राज्य में जगह-जगह हनुमान मंदिर बनवाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि 'इसको लेकर कैसा काम चल रहा है, इस पर एक स्पेशल बोर्ड भी गठित किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि भगवान हनुमान के सिद्धांतों को युवाओं तक पहुंचाने के लिए स्पेशल प्रोग्राम भी करेंगे।  

प्रमुख खबरें

Gautam Gambhir ने Shivam Dube के बैटिंग ऑर्डर का किया बचाव, बोले टी20 में सिर्फ ओपनर पक्के

Delhi में Jantar Mantar प्रदर्शन से पहले Abhijeet Dipke का दावा, PM मोदी डरे हुए हैं

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन