Oppostion Meeting के बहाने कांग्रेस पर स्मृति ईरानी का तंज, बोलीं- PM मोदी को हराने के लिए उन्हें सहारे की ज़रूरत

By अंकित सिंह | Jun 23, 2023

पटना में आज 2024 चुनाव को लेकप विपक्षी दलों की महाबैठक हो रही है। इस बैठक की मेजबानी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर रहे हैं। हालांकि, भाजपा इस बैठक को लेकर विपक्षी दलों पर निशाना साध रही है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आज एक संवाददाता सम्मेलन में विपक्षी एकता के बहाने कांग्रेस पर निशाना साधा। स्मृति ईरानी ने कहा कि मैं विशेषतौर पर कांग्रेस पार्टी का आभार व्यक्त करती हूं कि उन्होंने सार्वजनिक तौर पर यह घोषित कर दिया कि कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अकेले हराने में नाकाम है, उन्हें सहारे की ज़रूरत है।

इसे भी पढ़ें: मांझी को NDA के पास मिला 'किनारा', JDU ने छोटी दुकान कह कर उड़ाया था मजाक, HAM नेताओं ने दिल्ली में की Amit Shah से मुलाकात

आत्मनिर्भरता का संकल्प

स्मृति ईरानी ने कहा कि अमेरिका के दौरे के दौरान Diplomatic और strategic कई ऐसे निर्णय लिए गए, जो नव भारत के निर्माण में आत्मनिर्भर के संकल्प के साथ हमारे देश में हिंदुस्तानियों को आर्थिक उन्नति के नए अवसर प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि एक ग्रह-समर्थक प्रधान मंत्री ने भारत-अमेरिका नई और उभरती नवीकरणीय ऊर्जा प्रौद्योगिकी कार्रवाई मंच को साकार करने में मदद की है। इस प्लेटफ़ॉर्म के लॉन्च से ग्रीन हाइड्रोजन, अपतटीय और तटवर्ती पवन और अन्य उभरती प्रौद्योगिकियों में सहयोग में तेजी आएगी। भारत ने दुनिया के सबसे बड़े हरित हाइड्रोजन मिशन की घोषणा की है और यह मंच उसी महत्वाकांक्षा को पूरा करेगा।

प्रमुख खबरें

Shai Hope के नाबाद 162 रन, West Indies ने तीसरे ODI में भारत को पांच विकेट से हराया

विमान अपहरण की कोशिश विफल करने वाले Captain Smit Machhar को मिले अशोक चक्र: ABVP

Russia इस साल 70000 भारतीय कुशल कामगारों को देगा नौकरी: विदेश मंत्री एस जयशंकर

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर अड़े 150 AISA कार्यकर्ता हिरासत में