By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 18, 2026
भारतीय महिला टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने रविवार को यहां जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में हराकर तीन मैच की श्रृंखला जीतने के बाद अपनी गेंदबाजों और शेफाली वर्मा की बल्लेबाजी की प्रशंसा की। सलामी बल्लेबाज शेफाली (55 रन, 25 गेंद) के साथ कप्तान स्मृति मंधाना (नाबाद 47 रन, 25 गेंद) ने शानदार पारी खेली जिससे भारत ने दूसरे टी20 में 102 रन का लक्ष्य 8.5 ओवर में हासिल कर लिया। भारतीय गेंदबाजों ने जिम्बाब्वे को आठ विकेट पर 102 रन ही बनाने दिए थे।
आज उन्होंने रणनीति के हिसाब से गेंदबाजी की। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि हम कैच लपकने में और बेहतर कर सकते हैं। पिछले मैच में हमने यह चर्चा की थी लेकिन आज हमारे पास बढ़िया रणनीति थी।
आज गेंदबाजों ने रणनीति पर अच्छी तरह से अमल किया। ’’ शेफाली ने अपना 22वां टी20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक जड़ा। शेफाली और मंधाना ने पहले विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी निभाई।
मंधाना ने कहा, ‘‘शेफाली काफी आक्रामक बल्लेबाजी कर रही थीं इसलिए मैं उन्हें स्ट्राइक दे रही थी और मौका बनने पर अपने शॉट्स खेल रही थी। ’’ ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रहीं शेफाली ने कहा, ‘‘पहले मैच में मैं जिस तरह से आउट हुई उसके बाद ठीक से सो नहीं पाई लेकिन आज मैंने अच्छी तरह से गेंद को टाइम किया। मैंने आज स्ट्राइक भी रोटेट किया।
’’ जिम्बाब्वे की कप्तान जोसेफिने एनकोमो ने कहा, ‘‘भारतीय टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। हमें पावरप्ले में अच्छी शुरुआत नहीं मिली। काफी कुछ सीखने लायक है, अगर हम थोड़ा बहुत भी आत्मसात कर लें तो बहुत बड़ी बात होगी।