By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 12, 2025
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने बुधवार को कहा कि उसने बड़ी मात्रा में महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान की तस्करी करने की कोशिश नाकाम कर दी। बल ने बताया कि उसने हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दो यात्रियों से करीब 1.4 करोड़ रुपये मूल्य के प्रतिबंधित ड्रोन, महंगे स्मार्टफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त किए हैं।
इसने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों यात्री जब्त किए गए सामान के खरीद दस्तावेज या आयात अनुमति पत्र नहीं दिखा सके। इसके बाद जब्त सामान और दोनों यात्रियों को आगे की कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क अधिकारियों को सौंप दिया गया।