बहराइच जिले में नेपाल सीमा पर तस्कर गिरफ्तार, 23 लाख की हेरोइन बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 22, 2024

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में नेपाल सीमा से सटे रूपईडीहा क्षेत्र में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से करीब 23 लाख रुपये मूल्य की हेरोइन बरामद की।

उन्होंने बताया कि बरामद मादक पदार्थ की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 23 लाख रुपये बतायी जाती है। कुमार ने बताया कि तस्कर की पहचान बहराइच जिले के निवासी आलोक सिंह के रूप में की गयी है। उसके खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कुमार के मुताबिक, पूछताछ के दौरान अभियुक्त आलोक ने बताया कि उसे यह प्रतिबंधित सामग्री एक भारतीय व्यक्ति से मिली थी और उसे इसे एक नेपाली व्यक्ति को देना था।

प्रमुख खबरें

ओवैसी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को बताया न्याय की जीत, कहा- यह युवाओं के संघर्ष की बड़ी कामयाबी

एफसीआरए संशोधन विधेयक के खिलाफ केंद्र सरकार को ज्ञापन सौंपेगी मिजोरम सरकार और चर्च संस्थाएं

आगरा में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ: उखड़ी सड़कें ठीक नहीं होने पर अधिकारियों पर दर्ज होगी प्राथमिकी

सोशल मीडिया पर साझा की गई आंबेडकर की तस्वीर एआई से बनाई गई है: दिल्ली पुलिस