जिन्हें हिंसा रोकने को डोभाल ने कश्मीर से दिल्ली बुलाया, अब वहीं संभालेंगे पुलिस की कमान

By अंकित सिंह | Feb 28, 2020

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एसएन श्रीवास्तव दिल्ली के अगले पुलिस आयुक्त होंगे। गृह मंत्रालय ने आज उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी। एसएन श्रीवास्तव कल दिल्ली पुलिस की कमान संभालेंगे। इसके लिए उपराज्यपाल अनिल बैजल ने आदेश जारी कर दिए हैं। एसएन श्रीवास्तव अमूल्य पटनायक की जगह लेंगे। मौजूदा पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक कल रिटायर हो रहे हैं। 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी एसएन श्रीवास्तव अभी तक सीआरपीएफ (ट्रेनिंग) जम्मू कश्मीर में तैनात थे। 

दिल्ली में काम करने का उन्हें लंबा अनुभव है। इससे पहले वह दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल में रह चुके हैं। इसी दौरान उन्होंने आईपीएल मैच फिक्सिंग का खुलासा किया। एसएन श्रीवास्तव की गिनती दिल्ली के तेजतर्रार अफसरों में होती है। ईमानदार छवि के भी हैं। वह कश्मीर में एडीजी के रूप में भी गृह युद्ध जैसी स्थितियों से निपटने में कामयाब रहे हैं। उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का बेहद पसंदीदा अधिकारी बताया जाता है। दिल्ली में हिंसा भड़कने के बाद उन्हें जम्मू से बुलाकर यहां की जिम्मेदारी दी गई थी। उन्हें पुलिस आयुक्त लॉ एंड ऑर्डर के तौर पर दिल्ली लाया गया था। 

प्रमुख खबरें

किसानों के सहयोग से जेवर बन रहा वैश्विक औद्योगिक केंद्र: धीरेन्द्र सिंह

मध्यप्रदेश में शिवपुरी बन रहा नई खेल प्रतिभाओं का केंद्र: ज्योतिरादित्य सिंधिया

Sensex और Nifty मामूली बढ़त पर बंद, तीसरे दिन भी बाजार में जारी रही लिवाली

प्याज 116% महंगा होने से Food Inflation 8.94% पर पहुंची, आम बजट पर पड़ा असर