By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 04, 2025
दिल्ली के चाणक्यपुरी में अज्ञात झपटमारों ने मयिलाडुतुरै की सांसद आर. सुधा की सोने की चेन कथित तौर पर उस समय छीन ली जब वह सुबह की सैर पर निकली थीं। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। आरोपियों का पता लगाने और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच के लिए कई पुलिस दल तैनात किए गए हैं।’’ अधिकारियों ने बताया कि पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से भी बात कर रही है और जांच कर रही है। तमिलनाडु भवन और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।