अमेरिका के कई राज्यों में बिछी बर्फ की चादर, ठप पड़ी उड़ानें और यातायात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 15, 2021

डलास (अमेरिका)।अमेरिका में रविवार को देश के बड़े हिस्से में बर्फबारी हुई और बर्फ की चादर बिछ गई, जिसके बाद कई उड़ानें रद्द कर दी गयी और वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ। दक्षिण में टेक्सास के गल्फ कोस्ट तक बर्फबारी हुई। ‘नेशनल वेदर सर्विस’ के मौसम पूर्वानुमान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक मार्क चेनार्ड ने कहा, ‘‘आम तौर पर सुदूर दक्षिण में लोग इस तरह की सर्द हवा का सामना नहीं करते हैं।’’ इस सर्द तूफान की वजह से ह्यूस्टन में अधिकारियों ने लोगों को बिजली की आपूर्ति ठप होने, रास्ता बाधित होने समेत ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है जैसा कि श्रेणी-5 के चक्रवात के समय होता है। वहीं, ह्यूस्टन क्षेत्र में रविवार को बारिश के बाद तापमान जमाव बिंदु तक पहुंच गया।

Stay updated with Latest International News in Hindi on Prabhasakshi

प्रमुख खबरें

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली