कश्मीर में बर्फबारी, बारिश होने का अनुमान, कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान में सुधार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 01, 2022

श्रीनगर। कश्मीर में कुछ स्थानों पर बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ है और यह हिमांक बिंदु से ऊपर आ गया है। मौसम विज्ञान विभाग ने अनुमान जताया है कि बुधवार से अगले तीन दिन तक व्यापक रूप से बारिश या बर्फबारी हो सकती है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछली रात की तुलना में तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। पिछली रात तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस रहा था।

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन सीमा पर 1 लाख से ज्यादा रूसी सेनिक तैनात, रूस करन चाहता हमला; जानिए क्या है पूरा मामला

अधिकारियों ने बताया कि काजीगुंड में तापमान सुधार हुआ है और यह शून्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा है। पिछली रात काजीगुंड का तापमान शू्न्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था। मौसम कार्यालय ने कहा है कि बुधवार से दो दिनों तक और शुक्रवार को कुछ स्थानों पर बारिश या बर्फबारी होने का अनुमान है।

प्रमुख खबरें

राहुल गांधी के मंच पर कॉमेडी, फिर नोएडा शो कैंसल... Pulkit Mani बोले- अंडरग्राउंड होने का समय आ गया

Bigg Boss 20 में ट्रोलर्स पर भड़के Salman Khan, Varun Dhawan और David Dhawan ने किया सपोर्ट

MCX Gold की कीमतों में अगले हफ्ते सीमित दायरे में कारोबार के आसार, विश्लेषकों ने दिए संकेत

Prashant Kishor की Jan Suraaj Party ने Bihar विधान परिषद चुनाव के लिए 5 प्रत्याशी उतारे