मुंबई के कुर्ला में चार मंजिला इमारत गिरने से अब तक 11 लोगों की हुई मौत, राहत एवं बचाव कार्य जारी

By अनुराग गुप्ता | Jun 28, 2022

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के कुर्ला में सोमवार देर रात चार मंजिला आवासीय इमारत ढहने से अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 13 अन्य लोग जख्मी हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि कुर्ला की नाइक नगर सोसायटी में स्थित आवासीय इमारत का एक विंग सोमवार देर रात ढह गया। उसके नजदीक स्थित दूसरे विंग के गिरने की आशंका भी बनी हुई है। 

बीएमसी कमिश्नर इकबाल सिंह चहल ने बताया कि दमकल विभाग के अनुसार इमारत के मलबे के नीचे 7-8 लोग फंसे हुए हैं। पुलिस को आशंका है कि अभी और भी लोग हो सकते हैं। मैंने फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ से अनुरोध किया है कि ऑपरेशन (खोज और बचाव अभियान) सावधानी से करें क्योंकि अंदर कुछ लोग जीवित हो सकते हैं। नगर निकाय मामले की जांच करेगा। 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में 3 जुलाई को होगा बड़ा खेल, सभी बीजेपी नेताओं को मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने के निर्देश 

महाराष्ट्र के पर्यावरण एवं पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने भी घटनास्थल का दौरा किया और खोज एवं बचाव अभियान की समीक्षा की। इस महीने महानगर में इमारत गिरने की यह तीसरी बड़ी घटना है। 23 जून को चेंबूर इलाके में दो मंजिला औद्योगिक ढांचे का एक हिस्सा गिरने से 22 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और 10 अन्य जख्मी हुए थे। 9 जून को बांद्रा में तीन मंजिला आवासीय इमारत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई थी, जबकि अन्य 18 लोग जख्मी हुए थे।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी