अब तक 76 उड़ानों के जरिए निकाले गए 15920 लोग, चार मंत्री, चार देश और हजारों भारतीय, ऐसा रहा मोदी सरकार के ऑपरेशन गंगा का सफर

By अभिनय आकाश | Mar 06, 2022

यूक्रेन रूस के बीच जंग को 11 दिन हो चुके हैं। यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए मोदी सरकार की तरफ से ऑपरेशन गंगा अभियान चलाया गया। ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन के पड़ोसी देशों से 76 उड़ानों के माध्यम से 15920 से अधिक छात्रों को सफलतापूर्वक देश वापस लाया गया है। नागर विमानन मंत्रालय ने बताया कि इसके साथ ही 22 फरवरी, 2022 को विशेष उड़ानें शुरू होने के बाद से अब तक 15,900 से अधिक भारतीयों को वापस लाया जा चुका है। 

रोमानिया - 6680 (31 उड़ानें)

पोलैंड - 2822 (13 उड़ानें)

हंगरी - 5300 (26 उड़ानें)

स्लोवाकिया - 1118 (6 उड़ानें)

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने ‘ऑपरेशन गंगा’ की सफलता का श्रेय भारत के बढ़ते प्रभाव को दिया

यूक्रेन का वायु क्षेत्र रूसी हमले की वजह से 24 फरवरी से बंद है। ऐसे में यूक्रेन से बाहर निकल रहे भारतीय नागरिकों को रोमानिया, हंगरी, स्लोवाकिया और पोलैंड जैसे देशों से विमानों के जरिये स्वदेश लाया जा रहा है। हंगरी की सीमा युद्धग्रस्त यूक्रेन से सटी है और अभी तक इस देश से होते हुए हजारों भारतीयों को देश वापस लाया गया है। भारत के दूतावास ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए बुडापेस्ट (हंगरी) में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है।  

ऐसा रहा ऑपरेशन गंगा का सफर

वैसे तो यूक्रेन में कई देशों के नागरिक फंसे हैं लेकिन अपने लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए भारत ने दुनिया का सबेस एक्टिव ऑपरेशन चलाया। यूक्रेन में फंसे अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए भारत सरकार ने ऑपरेशन गंगा अभियान चलाया। मोदी सरकार ने अपने मंत्रियों ज्योतिरादित्य सिंधिया, हरदीप पुरी, किरेन रिजिजू और वीके सिंह को यूक्रेन की पश्चिमी सीमा से लगे देशों में भेजने का फैसला किया। यू्क्रेन से बाहर निकल रहे भारतीय नागरिकों को रोमानिया, हंगरी, स्लोवाकिया और पोलैंड जैसे देशों से विमानों के जरिए स्वदेश लाया जा रहा है। भारत ने ऑपरेशन गंगा चलाया गया लेकिन पड़ोसी देश चीन ने न तो अपने नागरिकों को निकालने के लिए ट्रवेल एडवाइजरी जारी की और न ही कोई सपोर्ट किया। तिरंगा लगे बसों को सेफ पैसेज दिया जा रहा। खबर तो यहां तक आई कि भारतीयों की सुरक्षित निकासी के लिए रूसी सेना की तरफ से छह घंटे हमले भी रोक दिए गए थे। खास बात यह है कि भारत सरकार इस ऑपरेशन का पूरा खर्च खुद वहन कर रही है। 

प्रमुख खबरें

US Airstrikes on Iran | 7 घंटे तक बरसीं मिसाइलें, ईरानी तटीय रक्षा प्रणालियां ध्वस्त, ईरान के खिलाफ अमेरिकी सेना की बड़ी कार्रवाई

India UK Trade Deal | कार, चॉकलेट और बिस्किट सस्ते होंगे, जानिए भारत- यूनाइटेड किंगडम ट्रेड डील आम आदमी की कैसे मदद करेगी

FIFA World Cup | Lionel Messi Vs. Kylian Mbappe | विश्व कप से बाहर होकर भी गोल्डन बूट की दौड़ में टॉप पर बने हैं फ्रांस के कप्तान एम्बाप्पे

FIFA World Cup 2026 | Spain vs France Semifinal | स्पेन ने फ्रांस को किया बेअसर, 2-0 की जीत के साथ विश्व कप फाइनल में पहुँचा