देश में ओमिक्रोन के अब तक 1700 मामले दर्ज, जानिए दिल्ली-केरल की स्थिति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 03, 2022

नयी दिल्ली। भारत में अभी तक कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के 1700 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 639 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं या अन्य स्थानों पर चले गए हैं। ये मामले 23 राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों में सामने आए। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि महाराष्ट्र में सबसे अधिक 510 मामले सामने आए और इसके बाद दिल्ली में 351, केरल में 156, गुजरात में 136, तमिलनाडु में 121 और राजस्थान में 120 मामले सामने आए। मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 33,750 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,49,22,882 हो गई है। 123 और संक्रमितों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,81,893 हो गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,45,582 हो गई, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.42 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 22,781 की वृद्धि दर्ज की गई है।

देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत के जो 123 मामले सामने आए हैं, उनमें से 78 मामले केरल के और नौ मामले महाराष्ट्र के हैं। आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 4,81,893 लोगों की मौत संक्रमण से हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,41,542 लोग, केरल के 48,113 लोग, कर्नाटक के 38,346 लोग, तमिलनाडु के 36,790 लोग, दिल्ली के 25,109 लोग, उत्तर प्रदेश के 22,916 लोग और पश्चिम बंगाल के 19,781 लोग थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Himachal Pradesh में Drug Mafia पर बड़ा एक्शन, CM Sukhvinder Singh Sukhu बोले- जब्त होगी हर संपत्ति

Er Kumar Shailendra ने अफसरों को दिए निर्देश, तय समय और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी हों Road Projects

BRICS Summit में Xi Jinping की अपील, पश्चिम एशिया में शांति बहाली के लिए आगे आएं सदस्य देश

Ahmedabad के देवकीनंदन जैन देरासर पहुंचे CM Bhupendra Patel, लिया भगवान महावीर का आशीर्वाद