मध्य प्रदेश में अब तक 2.77 करोड़ लोग कोविड-19 रोधी टीके लगवा चुके हैं : शिवराज सिंह चौहान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में अब तक लगभग 2.77 करोड़ लोग कोविड-19 रोधी टीके लगवा चुके हैं। मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को बताया, ‘‘मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये जिस गति से टीकाकरण महा अभियान चलाया जा रहा है, उसमें सभी वर्गों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया है। प्रदेश में शनिवार रात तक लगभग 2.77 करोड़ लोग कोविड-19 रोधी टीके लगवा चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: कारगिल विजय दिवस के मौके पर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के चार दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति कोविंद

उन्होंने खजुराहो के निवासियों के साथ जिला प्रशासन, टीकाकरण टीम, सामाजिक कार्यकर्ता एवं कोरोना वॉलेंटियर्स की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण अभियान में मध्य प्रदेश के जन-भागीदारी मॉडल से जो सफलता प्राप्त हुई है, उसे राष्ट्रीय स्तर पर भी सराहा गया है। इसी बीच, खजुराहो जिले के कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने बताया, ‘‘खजुराहो में 18 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वर्ग के 13, 659 लोगों का टीकाकरण हो चुका है।

प्रमुख खबरें

CEC के खिलाफ प्रदर्शन में अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी समेत कई विपक्षी नेता हिरासत में लिए गए

ठाणे पुलिस ने Pradeep Purnekar मर्डर केस में यूपी कोर्ट से दो संदिग्धों का Transit Remand मांगा

Sonam Wangchuk ने दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी की निंदा की, दी भूख हड़ताल की चेतावनी

Rajasthan Police ANTF ने नेपाल सीमा से दबोचा 75 हजार का इनामी तस्कर सोहनलाल