महाराष्ट्र: बढ़ने लगे कोरोना-डेल्टा प्लस वेरियंट के मामले! 5 लोगों की मौत, 66 नये केस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 14, 2021

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप से संक्रमित अब तक 66 मरीज मिले हैं और उनमें से पांच की मौत हो चुकी है। इन 66 मरीजों में से कुछ ने टीके की दोनों खुराक ले रखी थी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। राज्य के विभिन्न हिस्सों से मरीजों के लिए गए नमूनों के जीनोम अनुक्रमण जांच में ये मामले आए।

इसे भी पढ़ें: चोपड़ा और हॉकी टीम के सदस्यों सहित ओलंपिक पदक विजेताओं को सम्मानित करेगी योगी सरकार

बीएमसी अधिकारियों ने कहा कि महिला की मौत के बाद उसके करीबी संपर्क में रहे कम से कम दो अन्य लोगों में भी वायरस के इस स्वरूप के संक्रमण की पुष्टि हुई है। वायरस का यह स्वरूप बेहद संक्रामक है। डेल्टा प्लस स्वरूप के सबसे ज्यादा 13 मामले उत्तरी महाराष्ट्र के जलगांव से आए हैं। वहीं रत्नागिरि से 12 और मुंबई से 11 मामले आ चुके हैं। बाकी मामलों अन्य स्थानों के हैं।

प्रमुख खबरें

12-13 सितंबर को दिल्ली में ऐसा दिखेगा नजारा, व्हाइट हाउस से लेकर NATO मुख्यालय तक मच जाएगी खलबली!

LPG Cylinder Price Update: Delhi-Kolkata में ₹200 से ज्यादा की कटौती, OMCs ने दी कारोबारियों को बड़ी सौगात

PM Modi के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर FIR के बाद Meta India ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जांच में कर रहे सहयोग

Kulgam Terror Attack: छत्तीसगढ़ के दूसरे घायल मजदूर की भी मौत, LG Manoj Sinha ने दिए आतंकियों को मिटाने के सख्त निर्देश