तो 2019 में PM मोदी चाहते थे NCP से गठबंधन! शरद पवार ने बोली बड़ी बात

By अभिनय आकाश | Dec 30, 2021

एनसीपी सुप्रीम शरद पवार ने अपने जीवन पर एक कॉफी टेबल बुक के विमोचन के अवसर पर बहुत सारे खुलासे किए। इसके साथ ही उन्होंने पीएम की तारीफ भी करते हुए उनके परिश्रम को सराहा भी है। इसी दौरान एनसीपी नेता ने 2019 के चुनाव का जिक्र करते हुए बीजेपी संग गठबंधन वाले प्रस्ताव पर बड़ी बात भी की और 2024 को लेकर भी अपना विजन स्पष्ट किया है। द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के मराठी अखबार लोकसत्ता द्वारा प्रकाशित कॉफी टेबल बुक अष्टावधानी के विमोचन के अवसर पर पवार ने कहा यह सच है कि हमारे दोनों दलों के बीच गठबंधन के बारे में चर्चा हुई थी। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें इसके बारे में सोचना चाहिए... हालांकि, मैंने उनसे उनके कार्यालय में ही कहा था कि यह संभव नहीं है और मैं उन्हें अंधेरे में नहीं रखना चाहूंगा। पवार राज्य के चुनावों के बाद की घटनाओं को याद करते हुए, पवार ने कहा कि उन्होंने एक "शरारती" बयान दिया था कि राकांपा भाजपा को समर्थन देने पर गंभीरता से विचार कर रही थी। उन्होंने कहा, "इससे शायद शिवसेना के मन में संदेह पैदा हो गया, जिसने कांग्रेस और राकांपा के साथ गठबंधन के लिए कदम बढ़ाया।"

प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी के काम और उनके नजरिए को लेकर एक मुख्य विपक्षी दल के दिग्गज नेता ने खुलकर बोला है। बुधवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने नरेंद्र मोदी की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वो बहुत मेहनत करते हैं और जिस कार्य को वह तार्किक निष्कर्ष तक ले जाते हैं, उसे पूरा करते हैं।" जब उनसे पूछा गया कि मोदी एक नेता एक व्यक्ति के तौर पर 2022 तक आपको क्या बदलाव उनमें दिखते हैं? इस पर शरद पवार कहते हैं कि, मोदी में कुछ बदलाव हुआ ऐसे मुझे नहीं लगता। मोदी मेहनती हैं, जितना वक्त चाहिए देते हैं अपने आप को झोंक देते हैं।  

इसे भी पढ़ें: मेरठ में बनने वाले खेल विवि का डिजाइन तैयार,2 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे शिलान्यास

नई पीढ़ी का मार्गदर्शक बनना चाहता

मुख शरद पवार ने इस तर्क को मानने से इनकार कर दिया कि 2024 के लोकसभा चुनावों में पीएम नरेंद्र मोदी को चुनौती देने का कोई विकल्प नहीं है। यह गठबंधन बनाने और एक नेता को प्रधान मंत्री पद के चेहरे के रूप में पेश करने को लेकर विपक्षी रैंकों में अव्यवस्था के बीच आता है। शरद पवार ने 2024 लोकसभा चुनाव में उनके नेतृत्व और पीएम पद के उम्मीदवार के दावेदारी पर कहा कि, उन्हें पद में रुचि नहीं है बल्कि नई पीढ़ी का अब वे मार्गदर्शक बनना चाहते हैं। 

प्रमुख खबरें

CM Nayab Singh Saini के गुजरात दौरे में Haryana को मिले 12000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

UP Legislative Council Polls: मेरठ में BJP के Dinesh Goyal और श्रीचंद शर्मा जीते

PM Modi और लिकटेंस्टाइन के युवराज Alois के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर वार्ता

वर्ष 2029 में भी Narendra Modi के नेतृत्व में बनेगी राजग सरकार: JP Nadda