लॉकडाउन में ट्रेनिंग के दौरान हुई फुटबॉलर की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 21, 2020

मास्को। लोकोमोटिव मास्को के डिफेंडर इनोकेंटी समोखवालोव की व्यक्तिगत ट्रेनिंग सत्र के दौरान मौत हो गई। रूस के इस फुटबाल क्लब ने यह जानकारी दी। कोरोना वायरस लाकडाउन के कारण समोखवालोव व्यक्तिगत ट्रेनिंग सत्र में हिस्सा ले रहे थे। क्लब ने बयान में कहा, ‘‘व्यक्तिगत ट्रेनिंग सत्र के दौरान वह असहज महसूस करने लगा, हालात (मौत से जुड़े) अभी स्पष्ट नहीं हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह अच्छा इंसान और अच्छा मित्र था। यह हमारे परिवार के लिए बेहद दुखद है।’’

 बाइस साल के समोखवालोव 2015 में लोकोमोटिव से जुड़े थे लेकिन वह अब तक रूस प्रीमियर लीग क्लब की ओर से नहीं खेले थे। वह लोकोमोटिव की रिजर्व टीम कजांका की ओर रूस के तीसरे टीयर की लीग में खेलते थे। कजांका में उनके कोच एलेक्सांद्र ग्रिशिन ने कहा है कि समोखवालोव की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई।

प्रमुख खबरें

Venezuela में भूकंप ने बढ़ाई India की टेंशन, देश की Energy Security पर मंडराया संकट

Shrikant Bhasi का 1266 करोड़ का बैंक घोटाला, अब ED ने 3.66 करोड़ की Life Insurance Policy भी की जब्त

US Tech Sell-off का असर: Japan से South Korea तक बाजार Crash, AI शेयरों में मचा कोहराम

एक ही दिन दो बड़े Air Crash, France और Saudi Arabia में 25 लोगों ने गंवाई जान