सोशल क्रेडिट स्कोर अगर कम, नागरिकों का हुक्का पानी बंद, पूरा चीन बना जेल, क्या है जिनपिंग का AI वाला खेल?

By अभिनय आकाश | Aug 05, 2023

दुनिया में इंसान की आजादी और स्वाभिमान के खिलाफ जो कुछ भी बुरा हो सकता है वो सब चीन में होता है। चीन में सरकार की नीतियों के खिलाफ एक शब्द भी बोलने का मतलब है जेल जाना या फिर हमेशा के लिए गायब हो जाना। चीन में आम लोग ही नहीं बल्कि चीनी सेना के बड़े बड़े अधिकारी भी लगातार गायब हो रहे हैं। लेकिन अब खबर आ रही है कि चीन की शी जिनपिंग की सरकार वहां के 140 करोड़ लोगों की जासूसी करती है। चीन के हर शख्स के प्राइवेट लम्हों में भी चीनी सरकार तांक झांक करती है। नागरिकों को उनके बर्ताव के आधार पर नंबर दिए जाते हैं। इन्हीं नंबरों से उनके लिए सजा और ईनाम तय होता है। सोशल क्रे़डिट सिस्टम ने चीनी नागरिकों की जिंदगी गुलामों से भी बदतर बना दी है।

इसे भी पढ़ें: दो अमेरिकी नौसैनिकों पर चीन को खुफिया जानकारी प्रदान करने का आरोप

चीन में जितने लोग हैं उनते ही जिनपिंग ने जासूस लगा रखे हैं। भारत जैसे आजाद मुल्क में ऐसा सोच पाना भी नामुमकिन हैं। लेकिन शी जिनपिंग के मुल्क में हर पल लोग निगरानी में रहते हैं। जिनपिंग की सरकार ने अपने लोगों की निगरानी करने के लिए 40 करोड़ से अधिक कैमरे लगा रखे हैं, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई से लैस हैं। ये कैमरे कपड़े और चेहरा पहचानने में सक्षम हैं। ये कैमरे किसी भी इंसान की उम्र का एकदम सटीक अंदाजा लगा सकते हैं। एआईआ से लैस ये कैमरे अपनी जद में आने वाले शख्स के बारे में ये भी बता सकते हैं कि वो मर्द है या फिर औरत। आम इंसानों की बेहद निजी जानकारियां भी सार्वजनिक करने में वहां की सरकार नहीं हिचकती है। हर वक्त आम नागरिकों की परीक्षा लेने वाले शी के इस प्रयोग का नाम सोशल क्रेडिट सिस्टम है। जिसके तहत नागरिकों के बर्ताव के आधार पर सरकार उन्हें नंबर देगी। 

प्रमुख खबरें

India Open 2028 गुवाहाटी में होगा, BAI ने सुरक्षा कारणों से लिया फैसला

Pride Hotels लाएगा 1000 करोड़ रुपये का IPO, दिसंबर तक बाजार में दस्तक की तैयारी

AAP MP Sanjay Singh का आरोप, Jaunpur में कागजों पर चल रहे 5 सरकारी स्कूल

Rajnandgaon Police पर हत्या की जांच के दौरान दो भाइयों से मारपीट का आरोप