जयपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिये एक सामाजिक संस्था आने वाले सप्ताह में देशभर में सात लाख मास्क का निशुल्क वितरण करेगी।
संस्था के संस्थापक संयोजक सुशील ओझा ने एक बयान में बताया कि राम नवमी से सात दिनों तक देशभर के जरूरतमंद लोगों को निशुल्क सात लाख मास्क वितरित किये जायेंगे।
उन्होंने बताया कि महिलाएं देशभर में एक महिला,100 मास्क मुहिम का नेतृत्व करेंगी।
संस्था की चंद्रकांता पुरोहित ने कहा कि सभी शहरों में महिला समन्वयकों को स्वयं या प्रशासन की मदद से मास्क वितरित करने के अभियान को आगे बढ़ाने के लिए नियुक्त किया जाएगा।