Osama Bin Laden को समाज ने आतंकी बनाया, NCP शरद गुट की नेता बोलीं- बायोग्राफी पढ़ें, बीजेपी ने साधा निशाना

By अभिनय आकाश | Sep 27, 2024

वो ओसामा बिन लादेन जो दुनिया का सबसे बड़ा आतंकवादी माना जाता था। वो ओसामा बिन लादने जिसने अमेरिका में ट्विन टावर पर हमले की भयानक साजिश रची थी। जिसमें हजारों लोग मारे गए। लेकिन महाराष्ट्र की एक नेता कहती नजर आ रही हैं कि ओसामा को समाज ने आतंकी बनाया। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री जितेंद्र आव्हाड की पत्नी रीता आव्हाड ने आतंकी ओसामा बिन लादेन को लेकर कुछ ऐसा बयान दे दिया जिससे सूबे की सियासत में बवाल मच गया। रीता खुद भी एनसीपी शरद गुट की नेता हैं उन्होंने ने महिलाओं से कहा कि असोमा बिन लादेन की किताब पढ़ो और सीखने की कोशिश करो। रीता आव्हाड का कहना है कि ओसामा की जीवनी को पढ़ना चाहिए। उससे सबक हासिल करना चाहिए कि आखिर ओसामा इतना बड़ा गुनहगार कैसे बन गया? रीता ने कहा कि ओसामा को आतंकी बनने के लिए समाज ने मजबूर किया। हालांकि मामला बढ़ने पर रीता आव्हाड की तरफ से सफाई भी दी गई। 

इसे भी पढ़ें: लातूर जिले में राजमार्ग को चार लेन का करने की मांग को लेकर एनसीपी (एसपी) नेता का अनशन

बयान पर रीता आव्हाड और शरद गुट की आलोचना की गई। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक्स पर लिखा, 'एनसीपी शरद पवार गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड की पत्नी ओसामा बिन लादेन की प्रशंसा करती हैं। उसकी तुलना एपीजे अब्दुल कलाम से करती हैं। जितेंद्र आव्हाड ने इशरत जहां (लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादी) का बचाव किया था। I 

प्रमुख खबरें

सरकारी Report में दर्दनाक खुलासा, Gulf Countries में हर दिन 20 से ज़्यादा भारतीय Workers की मौत

Trump की Stone Age वाली धमकी पर भड़का Iran, पूछा- Washington का एजेंडा क्या है?

Priyanka Gandhi का बड़ा हमला, बोलीं- PM Modi की B-Team हैं Kerala CM विजयन

IPL 2026: MS Dhoni जल्द करेंगे मैदान पर वापसी! CSK ने जारी किया नया वीडियो