आरएसएस को जानने में समाज की उत्सुकता बढ़ी है : मनमोहन वैद्य

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 19, 2021

बेंगलुरु। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सह-सरकार्यवाह मनमोहन वैद्य ने शुक्रवार को कहा कि संघ को जानने में समाज की उत्सुकता बढ़ी है। उन्होंने संघ में निर्णय लेने वाली सर्वोच्च इकाई अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा (एबीपीएस) की यहां दो दिवसीय वार्षिक बैठक शुरू होने के अवसर पर यह बात कही। वैद्य ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान सेवा और राम मंदिर अभियान ने भारतीय समाज की जीवटता और सांस्कृतिक एकता को प्रदर्शित किया है। संघ के सह-सरकार्यवाह ने कहा कि महामारी के दौरान समाज की सहभागिता और राम मंदिर निधि समर्पण अभियान के दौरान देश में प्रकट की गई एकजुटता को लेकरआभार जताने के लिए एबीपीएस प्रस्ताव पारित करेगा।

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने दिव्यांग सैनिकों की Disability Pension पर केंद्र की 271 याचिकाएं खारिज कीं

सहारनपुर PNB करेंसी चेस्ट फेक करेंसी केस में NIA ने की मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी

बालाघाट में बच्चों की मौत पर Congress हमलावर, स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला के इस्तीफे की मांग

Maruti Suzuki वर्ष 2031 तक उतारेगी 7 नई SUV और 5 इलेक्ट्रिक गाड़ियां