प्यारी सी बेटी के माता पिता बने सोहा अली खान और कुणाल खेमू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 29, 2017

मुंबई। अभिनेत्री सोहा अली खान और कुणाल खेमू एक प्यारी सी बेटी के माता पिता बन गये। खेमू ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों के साथ इस खुशखबरी को साझा किया। अभिनेता (34) ने लिखा, ‘‘यह खुशखबरी साझा करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है कि इस पावन दिन पर हम एक खूबसूरत सी बेटी के माता पिता बन गये हैं। आपके प्यार और दुआओं के लिये बहुत बहुत शुक्रिया।’’ 

 

सोहा (38) और कुणाल ने वर्ष 2014 में सगाई की थी और 25 जनवरी 2015 को उन्होंने मुंबई में विवाह किया था। सोहा ने अप्रैल 2017 में अपने गर्भधारण की घोषणा की थी। काम के मोर्चे पर सोहा आखिरी बार फिल्म ‘‘31स्ट अक्तूबर’’ में दिखी थीं जबकि कुणाल की अगली फिल्म ‘‘गोलमाल अगेन’’ है। यह फिल्म दिवाली पर रिलीज होगी।

प्रमुख खबरें

सरकार ने मनरेगा पर बुलडोजर चला दिया, G Ram G Bill पर सोनिया गांधी ने जारी किया वीडियो संदेश

G-RAM-G Bill को लेकर मोहन यादव ने कसा कांग्रेस पर तंज, भगवान राम के नाम से इतनी नफरत क्यों?

हार से बचने के लिए हटाए गए 73 लाख मतदाताओं के नाम, AAP का आरोप

सभी माफियाओं पर बुलडोजर चलाए जाने चाहिए, कफ सिरप रैकेट को लेकर अखिलेश ने उठाए सवाल