राममंदिर के लिए बद्रीनाथ से अयोध्या भेजा गया मिट्टी और जल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2020

गोपेश्वर (उत्तराखंड)। राम मंदिर निर्माण के लिए बद्रीनाथ की मिट्टी तथा अलकनंदा नदी का जल सोमवार को अयोध्या भेजा गया। राम मंदिर के शिलान्यास के लिए प्रतीकात्मक रूप से बद्रीनाथ धाम की पवित्र मिट्टी और अलकनंदा नदी के जल से भरा कलश बद्रीनाथ मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के बाद मंदिर के सिंहद्वार से अयोध्या ले जाया गया। उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड द्वारा भी कार्यक्रम में सहयोग किया गया। 

इसे भी पढ़ें: राम मंदिर परिसर के करीब स्थित 8 मस्जिदें और 2 मकबरे भूमि पूजन से पहले दे रहीं सांप्रदायिक सद्भाव का संदेश

यह जल कलश और मिट्टी यहां से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद के स्वयं सेवक और भाजपा कार्यकर्ता अयोध्या पहुंचायेंगे। इस कार्यक्रम से जुड़े सदस्यों ने बताया कि उत्तराखंड के चारों धामों से सामूहिक रूप से जल एकत्रित कर हरिद्वार लाया जाएगा और वहां से 29 जुलाई को अयोध्या ले जाया जायेगा। उल्लेखनीय है कि पांच अगस्त को अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर का देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शिलान्यास करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

प्रमुख खबरें

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात

CPIM नेता Bikash Ranjan Bhattacharyya के बयान पर भड़के सुवेंदु, घर पर हमले में एक अरेस्ट