आरएसएस मुख्यालय से मिट्टी को राम मंदिर भूमि पूजन के लिए अयोध्या भेजा गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 24, 2020

नागपुर।  विहिप के एक पदाधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि पांच अगस्त को राम मंदिर के भूमि पूजन के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) मुख्यालय से मिट्टी को अयोध्या भेजा गया है। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के विदर्भ प्रांत प्रमुख गोविंद शिंदे ने बताया कि नागपुर के पास रामटेक में एक मंदिर की मिट्टी और पांच नदियों के संगम के पानी को भी आगामी समारोह के लिए भेजा गया है। 

इसे भी पढ़ें: राम मंदिर न्यास के सदस्य का दावा, पांच अगस्त को राम मंदिर के भूमि पूजन में शामिल होंगे PM मोदी

उन्होंने कहा, ‘‘इससे पहले फैसला हुआ था कि धार्मिक स्थलों सहित देश के विभिन्न भागों की मिट्टी और पानी को संग्रहित किया जाएगा और मार्च में राम मंदिर के भूमि भूजन के लिए हजारों लोग जाते। हालांकि , कोविड-19 महामारी के कारण ऐसा नहीं हो पाया। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘अब भूमि पूजन के लिए अचानक पांच अगस्त की तारीख तय की गयी तो हम जहां जा सकते थे वहां से मिट्टी और पानी एकत्रित कर उसे अयोध्या भेजने का फैसला किया। ’’ 

प्रमुख खबरें

Vladimir Putin से मिले Masoud Pezeshkian, बोले- US हमलों के बाद भी बातचीत जारी रखेंगे

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे

Salman Khan ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, फैंस के लिए क्या होगा खास?

Zubeen Garg केस में अमृत प्रभा को मिली जमानत, लंबी सुनवाई के बाद गुजरात HC ने सुनाया फैसला