गौरव सोलंकी और नमन तंवर मेमोरियल मुक्केबाजी टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में

By प्रभासाक्षी नयूज नेटवर्क | Feb 17, 2019

नयी दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं गौरव सोलंकी और नमन तंवर ने जीत दर्ज करते हुए 70वें स्ट्रेंडजा मेमोरियल मुक्केबाजी टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता सोलंकी ने अपनी पहले दौर की जीत के 24 घंटे के भीतर दोबारा रिंग में कदम रखा और शनिवार रात हुए कड़े मुकाबले में कजाखस्तान के अनवर मुजापारोव को 3-2 से हराया। अंतिम आठ के मुकाबले में सोलंकी का सामना उज्बेकिस्तान के फेजोव कुदोनयाजर से होगा। फेजोव ने प्री क्वार्टर फाइनल में खंडित फैसले से स्थानीय दावेदार टिंको बनाबाकोव को हराया।

पिछले साल राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतने वाले 19 साल के तंवर ने पोलैंड के माइकल सोजिन्स्की के खिलाफ 5-0 की आसान जीत दर्ज की। वह अगले दौर में उक्रेन के सेरही होर्सकोव से भिड़ेंगे जिन्होंने प्री क्वार्टर फाइनल में सर्बिया के डार्को स्टेनकोविच को 5-0 से हराया। उलानबटोर कप के स्वर्ण पदक विजेता अंकुश दाहिया को हालांकि शिकस्त का सामना करना पड़ा। दाहिया को एक मिनट से कुछ अधिक समय में मैसेडोनिया के जेसिन लामा ने हराया। लामा के दबदबे को देखते हुए रैफरी ने बीच में ही मुकाबला रोक दिया।

प्रमुख खबरें

Maha Navami पर मां सिद्धिदात्री को लगाएं सफेद तिल का भोग, मंत्र जाप के साथ करें हवन अनुष्ठान

Tiger Shroff पर जानलेवा हमले के बाद मुश्किल घड़ी में दोस्त का साथ, देर रात अभिनेता के घर मिलने पहुंचीं Disha Patani

Meghalaya में GIS और सैटेलाइट से 3.4 लाख हेक्टेयर कृषि योग्य बंजर जमीन की हुई पहचान

Shardiya Navratri की महाष्टमी पर Maa Mahagauri की पूजा और Kanya Pujan का विशेष विधान