इन 3 राशियों के लिए अशुभ रहेगा 13 जुलाई को होने वाला सूर्य ग्रहण

By अर्चना दुबे | Jul 13, 2018

क्यों होता है सूर्य ग्रहण? जब चन्द्रमा परिक्रमा करते हुए पृथ्वी एवं सूर्य के बीच आ जाता है तब पूर्ण अथवा आंशिक सूर्य ग्रहण होता है। साल 2018 में 3 सूर्य ग्रहण और 2 चन्द्र ग्रहण होने थे, जिसमें से दूसरा सूर्य ग्रहण 13 जुलाई 2018 को सुबह 7 बजकर 18 मिनट से शुरू होकर 8 बजकर 13 मिनट तक रहेगा। भारत में यह सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देगा। यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। फिर भी सूर्य ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। ज्योतिषानुसार यह सूर्य ग्रहण कर्क लग्न एवं मिथुन राशि पर हो रहा है। इस सूर्य ग्रहण की खास बात यह है कि सूर्य और चन्द्र दोनों ही मिथुन राशि में रहेंगे और लग्न में बुध और राहू रहेंगे।

 

यह सूर्य ग्रहण 3 राशियों (सिंह, मिथुन, एवं कर्क) के लिए अशुभ रहेगा, इसलिए इन तीनों राशि के जातकों को सूर्य ग्रहण के दौरान विशेष सावधानी बरतनी होगी एवं अपने स्वास्थ्य का भी खास तौर पर ध्यान देना होगा। इसके अलावा अपने आर्थिक मामलों में भी सावधानी बरतें एवं अनावश्यक होने वाले खर्चों से बचें। बाकी राशियों के लिए यह सूर्य ग्रहण काफी शुभ रहेगा।

 

भारत में भले ही सूर्य ग्रहण का उतना अधिक प्रभाव नहीं है फिर भी गर्भवती महिलाओं को इस सूर्य ग्रहण पर खास ध्यान देने की जरूरत है। ऐसा माना जाता है कि जब आकाश में यह घटना होती है तो काफी सारी नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है जोकि गर्भ में पल रहे शिशु को नुकसान पहुचाती है। यही वजह है जिससे गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण देखने को मना किया जाता है। ऐसा भी कहा जाता है की गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के समय भोजन नहीं करना चाहिए, लेकिन डॉक्टर इस धारणा को पूरी तरह से गलत बताते हैं।

 

सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए, जैसे-

 

1.  ग्रहण के दौरान खाना पीना नहीं चाहिए, ऐसा करना अशुभ माना जाता है।

2.  सूर्य ग्रहण के समय लगातार शिव चालीसा का पाठ करते रहना चाहिए।

3.  ग्रहण काल में गरीबों को अनाज दान करना चाहिए।

4.  सूर्य ग्रहण के दौरान तुलसी के पत्ते का सेवन भी शुभ माना जाता है।

5.  सूर्य ग्रहण के समय चाकू एवं कैंची का प्रयोग करने से बचना चाहिए।

6.  सूर्य ग्रहण के समय सिलाई इत्यादि का कार्य भी नहीं करना चाहिए।

7.  सूर्य ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।

8.  ग्रहण के दौरान सिर्फ और सिर्फ भगवान के नाम का जाप करना चाहिए उसके अलावा कोई कार्य नहीं करना चाहिए।

 

- अर्चना दुबे

प्रमुख खबरें

IPL 2024: MI के कोच पोलार्ड का बयान, कहा- बुमराह को आराम देने का कोई इरादा नहीं

Met Gala 2024: Alia Bhatt ने अपने साड़ी लुक से चुरा ली लाइमलाइट, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है तारीफ

केजरीवाल को मिल जाएगी जमानत? ED ने कोर्ट को बताया, आरोपी के खर्च पर 7 स्टार होटल में रुके थे दिल्ली के CM

BJP में शामिल हुईं राधिका खेड़ा, कांग्रेस नेताओं पर लगाए थे गंभीर आरोप, शेखर सुमन भी हुए भगवामय