Congo में सैनिक ने बेटे का अंतिम संस्कार उसके बगैर करने पर पत्नी समेत 13 लोगों की हत्या की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 24, 2023

गोमा। उत्तर-पूर्वी कांगो में एक सैनिक ने उसके घर पहुंचने से पहले उसके पुत्र का अंतिम संस्कार करने के कारण गुस्से में आकर अपने परिवार के सदस्यों एवं अन्य लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों में 10 बच्चों समेत 13 लोग शामिल हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। यह घटना शनिवार रात इटुरी प्रांत में हुई। इटुरी प्रांत में सेना के एक प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जूल्स नगोंगो ने बताया कि शनिवार देर रात को किए गए इस हमले में सैनिक की पत्नी, सास-ससुर और उसके दो बच्चे मारे गए। इसके बाद उसने अन्य लोगों पर भी गोली चलाई। सैनिक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

प्रमुख खबरें

Odisha में पंडित Gopabandhu Das की 149वीं जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाषा आपत्तिजनक है...जेडी वेंस की बंधुआ मजदूर वाली टिप्पणी पर भड़का भारत

PM Modi पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ Delhi के जनपथ पर उतरे 200 लोग

जेवर एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, CM योगी का ऐलान