Jammu and Kashmir के पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से जवान घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 10, 2023

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास एक बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से सेना का एक जवान घायल हो गया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि केरनी सेक्टर के एक सीमावर्ती गांव में रविवार देर रात को गश्त के दौरान जवान का पैर बारूदी सुरंग पर गलती से पड़ने के बाद उसमें विस्फोट हो गया। उन्होंने बताया कि घायल जवान को सेना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत ‘‘स्थिर’’ बताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें: Sexual harassment case: आर. के. पचौरी के खिलाफ आईसीसी के निष्कर्षों के विरुद्ध दाखिल अपील खारिज

खराब मौसम के मद्देनजर नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सतर्कता बढ़ा दी गई है, ताकि सीमा पार से आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया जा सके। इस बीच, सेना ने गुरसाई टॉप, शाहशीधर और मेंढर सेक्टर के आसपास के इलाकों में सोमवार को संयुक्त तलाश अभियान चलाया। अधिकारियों ने बताया कि रविवार देर रात पुंछ पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में सीमा बाड़ से निकट नूरकोट और नकेरकोट में भी तलाशी ली गई। हालांकि, कई घंटों तक चली कार्रवाई के दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।

प्रमुख खबरें

Lamine Yamal और Oyarzabal का डबल धमाल, World Cup में स्पेन ने सऊदी अरब को चटाई धूल

FIFA World Cup में बड़े उलटफेर का दिन, Iran ने Belgium को रोका; Cape Verde ने Uruguay को चौंकाया

Muharram पर शांति भंग करने वालों की खैर नहीं! Bihar के CS-DGP ने दिए कड़े निर्देश

सिर्फ Cristiano Ronaldo को पास देने का दबाव? साथी खिलाड़ी ने World Cup में खोला बड़ा राज