By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2020
बदायूं। बदायूं में फैजगंज बेहटा थानाक्षेत्र के आसफपुर गांव में तैनात एक सिपाही की सड़क हादसे में मौत हो गयी और होमगार्ड का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सिद्धार्थ वर्मा ने सोमवार को बताया कि हादसा करनपुर गांव मेंश्रीसिद्ध बाबा के पुल पर रविवार रात हुआ। सिपाही अभिषेक (25) और होमगार्ड का जवान जयवीर सिंह गश्त कर रहे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
उन्होंने बताया कि इस हादसे में अभिषेक और जयवीर गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों को पहले चंदौसी के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टरों ने उन्हें मुरादाबाद रेफर कर दिया। वर्मा ने बताया कि अभिषेक ने मुरादाबाद ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। अभिषेक का छह महीने पहले ही विवाह हुआ था।