सोलेक्स एनर्जी की सौर मॉड्यूल, सेल क्षमताओं के लिए 1.5 अरब डॉलर के निवेश की योजना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 30, 2025

सोलेक्स एनर्जी अपनी सौर मॉड्यूल और सेल निर्माण क्षमताओं को बढ़ाने के लिए 2030 तक 1.5 अरब अमेरिकी डॉलर (13,500 करोड़ रुपये) का निवेश करने की योजना बना रही है।

इससे गुजरात में 10 गीगावाट सेल और दो गीगावाट इंगोट तथा वेफर सुविधाएं स्थापित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि आगामी संयंत्र उन्नत नवीकरणीय उत्पादों का निर्माण करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि इस संबंध में जर्मनी स्थित आईएससी कोंस्टांज के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। वित्त वर्ष 2025-26 के पूंजीगत व्यय के बारे में शाह ने कहा कि सोलेक्स एनर्जी चालू वित्त वर्ष में मॉड्यूल में 400 करोड़ रुपये और सेल क्षमताओं के लिए 600 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है।

प्रमुख खबरें

US Iran War Updates: UAE और कुवैत में US मिलिट्री ठिकानों पर भीषण हमला, पाकिस्तान का दोनों देशों संग बातचीत का दावा

Rahul Gandhi को दलितों के लिए आवाज उठाने का हक, FIR पर बोले CM DK Shivakumar

हरियाणा Yamuna River में पलटी सेना की बोट, Hathnikund बैराज से 2 Para SF जवान लापता, सर्च ऑपरेशन तेज़

कोरियाई सिनेमा इतिहास की सबसे महंगी फिल्म Hope 25 सितंबर को भारत में होगी रिलीज़, स्क्विड गेम स्टार होयोन का दिखेगा जलवा