सोलोमन द्वीप के नेता ने चीन के साथ सुरक्षा संबंधों को बढ़ाने की आलोचना पर किया पलटवार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 17, 2023

सोलोमन द्वीप के नेता ने सोमवार को चीन के साथ अपने देश के व्यापक सुरक्षा संबंधों की आलोचना पर पलटवार करते हुए कहा कि अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया को डरने की कोई जरूरत नहीं है। प्रधान मंत्री मनासहे सोगावरे ने चीन की यात्रा से लौटने के बाद राजधानी होनियारा में एक संवाददाता सम्मेलन में यह टिप्पणी की। उन्होंने यात्रा के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और अन्य शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की थी। सोगावरे ने कहा कि चीन में रहते हुए उन्होंने पुलिस सहयोग योजना सहित नौ समझौतों और ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने कहा कि यह योजना प्रशांत महासागरीय राष्ट्र में पुलिस कानून लागू करने की क्षमता को मजबूत करने के लिए “आवश्यकतानुसार सहायता प्रदान करने की चीन की प्रतिबद्धता के साथ कानून प्रवर्तन और सुरक्षा मामलों पर सहयोग को बढ़ाती है”।

संवाददाता सम्मेलन में सोगावारे ने पुलिस योजना की आलोचना करके अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया पर पड़ोसियों जैसा व्यवहार नहीं करने का आरोप लगाया। सोगावरे ने कहा, “यह सोलोमन द्वीप के आंतरिक मामलों में विदेशी राष्ट्रों के हस्तक्षेप के अलावा और कुछ नहीं है।” उन्होंने कहा, “ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका को सोलोमन द्वीप पर चीन के पुलिस सहयोग से डरना नहीं चाहिए।

प्रमुख खबरें

लोकतंत्र से खिलवाड़ बंद हो: Arvind Kejriwal का दावा, BJP विरोधी मतदाताओं के Delete हो रहे Vote

CEA V Anantha Nageswaran ने MSME के लिए RBI के NPA नियमों की समीक्षा की मांग की

केरल Assembly में आएगा वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल का विधेयक, VD Satheesan ने दी जानकारी

Kerala High Court ने रद्द किया SIT का फैसला, ED रिपोर्ट पर Vijayan के खिलाफ FIR के निर्देश