भारतीय कृषि को आर्थिक रूप से लाभप्रद बनाने के लिए समाधान खोजने की जरूरत: गडकरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 08, 2025

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय कृषि को आर्थिक रूप से लाभप्रद बनाने की जरूरत है क्योंकि देश को आत्मनिर्भर बनाना जरूरी है।

यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि भारत की कृषि को ऊर्जा और बिजली क्षेत्र की ओर विविधता देने की जरूरत है, क्योंकि देश में खाद्यान्नों के भंडारण की पर्याप्त क्षमता नहीं है।

ग्रामीण और आदिवासी भारत में रोजगार की संभावनाएं बढ़ाने की भी जरूरत है, क्योंकि ये क्षेत्र गंभीर आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं। मंत्री ने कहा, ‘‘भारतीय कृषि आर्थिक रूप से बहुत लाभप्रद नहीं है। अब, यह वह समय है जब हमें यह समाधान खोजने की आवश्यकता है कि हम अपनी खेती को आर्थिक रूप से लाभप्रद कैसे बना सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसके बिना, हम आत्मनिर्भर भारत नहीं बना सकते।’’ मौजूदा स्थिति में, गडकरी ने कहा कि बड़ी समस्या यह है कि भारत के पास खाद्यान्न, चावल, गेहूं और चीनी का अधिशेष स्टॉक है।

उन्होंने कहा, ‘‘और ये वे समस्याएं हैं जिनका हम सामना कर रहे हैं... हमें यह पता लगाने की आवश्यकता है कि किसानों को लाभकारी मूल्य कैसे मिलेगा।’’ गडकरी ने बताया कि जैव ईंधन के लिए एक अच्छा बाजार बनाकर, भारत जीवाश्म ईंधन की मांग को कम करने जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘अगर हम प्रदूषण को कम करना चाहते हैं, तो सतत विकास के लिए हरित ईंधन बहुत महत्वपूर्ण है।

प्रमुख खबरें

मेकअप में चाहिए नयापन? ये 3 लिपस्टिक शेड्स हर भारतीय स्किन टोन पर देंगे परफेक्ट लुक

यूक्रेन का तीखा जवाब: पुतिन पर हमले का रूस का दावा झूठा, कोई सबूत नहीं!

खरमास में करें ये 5 खास उपाय, बदल जाएगी किस्मत, दूर होंगे सभी दुख और बाधाएं

Kerala पर DK Shivakumar के बयान से भड़की BJP, पूछा- क्या प्रियंका गांधी सहमत हैं?