मेकअप में चाहिए नयापन? ये 3 लिपस्टिक शेड्स हर भारतीय स्किन टोन पर देंगे परफेक्ट लुक

By दिव्यांशी भदौरिया | Dec 30, 2025

अगर आपको मेकअप करना बेहद पसंद है और आप हमेशा से मेकअप के नए-नए प्रोडक्ट ट्राई करते रहते हैं तो ये लेख आप के लिए है। आमतौर पर महिलाओं को मेकअप करना खूब पसंद होता है, ऐसे में वे अक्सर मेकअप प्रोडक्ट खरीदती रहती हैं। महिलाओं की रोजमर्रा लाइफ में लिपस्टिक की खास अहमियत है। लिपस्टिक के बिना मेकअप अधूरा है, लिपस्टिक ही मेकअप की जान है। अगर आप अपने स्किन टोन के हिसाब से लिपस्टिक का चयन करना चाहिए। अक्सर होता है कि हम गलत कलर का चूज कर लेते हैं। इस बार आप ऐसे सही शेड्स का चूज करेंगे, तो आपका मेकअप भी खूबसूरत नजर आएगा। इस लेख में हम आपको बताएंगे ऐसे लिपस्टिक शेड्स के बारे में, जो हर स्किन टोन पर लगा सकते हैं।

ब्राउन शेड लिपस्टिक करें अप्लाई

ब्राउन लिपस्टिक शेड्स हमेशा ट्रेड में रहता है और यह हर स्किन टोन पर सूट भी करता है। यह आपके लुक को काफी निखारता है। यदि आपके लिप्स ज्यादा ही ड्राई रहते हैं, तो ऐसे में आप ग्लॉसी लिपस्टिक को ट्राई करें। आप चाहे तो मैट लिपस्टिक भी अप्लाई कर सकते हैं।

चेरी रेड लिपस्टिक करें अप्लाई

अगर आप अपने मेकअप लुक को बोल्ड टच देना चाहते हैं, तो ऐसे में आप डार्क कलर लिपस्टिक लगाने की सोचते होंगे। इसकी जगह आप चेरी रेड लिपस्टिक को ट्राई कर सकते हैं। चेरी रेड कलर की लिपस्टिक हर स्किन टोन पर अच्छी लगती है। इसके साथ ही इससे लुक भी सुंदर नजर आता है। इस तरह की लिपस्टिक को आप चाहें तो ग्लॉसी या मैट दोनों में ले सकते हैं।

मॉव कलर लिपस्टिक करें अप्लाई

यदि आपको न्यूड शेड ज्यादा पसंद है, तो आप ऐसे में मॉव कलर लिपस्टिक को अप्लाई कर सकते हैं, इससे आपका लुक भी अट्रैक्टिव दिखेगा। इससे आपका लुक बेहद शानदार दिखाई देगा। इस तरह के मॉव कलर वाली लिपस्टिक आपको मैट और ग्लॉसी दोनों मिल जाएगी, यह आपके मेकअप लुक को भी काफी अट्रैक्टिव बनाएगा। 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Bangladesh की नई BNP सरकार का शपथ ग्रहण, India-China समेत 13 देशों को भेजा न्योता

Team India का सपना, एक पारी से स्टार बने Vaibhav Sooryavanshi ने Cricket Career के लिए छोड़ी Board Exam

Asia Cup में Team India की शानदार वापसी, Pakistan को 8 विकेट से हराकर चखा पहली जीत का स्वाद

T20 World Cup 2026: Ishan Kishan के तूफान में उड़ी पाकिस्तानी टीम, भारत की धमाकेदार जीत