Himachal Pradesh में कांग्रेस के कुछ विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग! CM सुक्खू बोले- बीजेपी में अंतरात्मा नाम की चीज नहीं

By अंकित सिंह | Feb 27, 2024

हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी के खिलाफ हर्ष महाजन को मैदान में उतारकर राज्य की एकमात्र सीट पर मुकाबले को मजबूर कर दिया है। जबकि कांग्रेस के पास 40 और भाजपा के 25 विधायक हैं, चुनाव को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई के रूप में देखा जाएगा। दावा किया जा रहा कि हिमाचल प्रदेश में क्रास वोटिंग हुई है। राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की अफवाहों पर हिमाचल प्रदेश के मंत्री और कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जहां तक ​​मेरा सवाल है, मेरी अंतरात्मा साफ है।

इसे भी पढ़ें: Rajya Sabha elections: यूपी में रोचक हुआ मुकाबला, भाजपा-सपा के बीच कांटे की टक्कर, जानें नंबर गेम

भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार हर्ष महाजन के जीत के दावों के बीच कांग्रेस ने अपने विधायकों को पार्टी उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी को वोट देने के लिए व्हिप जारी किया था। तीन बार कांग्रेस के विधायक रहे और राज्य के पूर्व मंत्री महाजन ने सितंबर 2022 में विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी से इस्तीफा दे दिया था और भाजपा में शामिल हो गए थे। महाजन बार-बार कहते रहे हैं कि वह सभी विधायकों को अच्छी तरह जानते हैं और उनके साथ संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी जीत की उम्मीद है। 

प्रमुख खबरें

त्योहारों पर उपद्रव बर्दाश्त नहीं, CM Yogi Adityanath ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश

BJP का अभियान SIR की गड़बड़ियों से ध्यान भटकाने की साजिश, बोलीं Kota Neelima

फॉर्म-6 पर Election Commission का स्पष्टीकरण महज शब्दों का खेल: Congress नेता Jairam Ramesh

Congress राज में गैस कनेक्शन पर लगती थी 50 हजार तक रिश्वत, Yogi Adityanath का आरोप