ग्रीन टी भी कर सकती है स्किन का कायाकल्प, जानिए कैसे

By मिताली जैन | May 13, 2019

एक हेल्दी और ग्लोइंग स्किन की चाहत किसे नहीं होती। यूं तो लोग अपनी स्किन को बेहतरीन बनाने के लिए कई तरह के प्रयास करते हैं और इसके लिए काफी पैसा भी खर्च करते हैं। इससे भले ही आपको रिजल्ट मिल जाए, लेकिन इससे जेब पर काफी दबाव पड़ता है। अगर आप बेहद कम पैसों में स्किन का ख्याल रखना चाहते हैं तो ग्रीन टी की मदद लें। ग्रीन टी सेहत के लिए तो लाभदायक मानी ही जाती है, यह स्किन के लिए भी उतनी ही फायदेमंद है। जी हां, आप घर पर ही ग्रीन टी मास्क की मदद से अपनी स्किन का कायाकल्प कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में−

दूर करें झुर्रियां

अगर आपकी स्किन रूखी है या आपकी स्किन पर झुर्रियां हैं तो आप इस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक बाउल में इस्तेमाल किए हुए ग्रीन टी बैग में आधा पका हुआ व मैश किया हुआ एवोकाडो मिक्स करें। अब इसका एक फाइन पेस्ट तैयार करें और इसे चेहरे पर लगाकर करीबन आधे घंटे के लिए छोड़ दें। अंत में एक वॉशक्लॉथ की मदद से चेहरे को पोंछें। जहां एवोकाडो स्किन को नरम बनाता है, वहीं ग्रीन टी झुर्रियां दूर करेगी।

 

एक्ने को बॉय−बॉय

आपको शायद पता न हो लेकिन ग्रीन टी मुंहासों का भी बेहतरीन तरीके से उपचार करती है। ऐसा इसकी एंटी−बैक्टीरियल व एंटी−इंफलेमेटरी प्रॉपर्टीज के कारण होता है। इसके लिए आप दो टेबलस्पून पके हुए ओट्स लेकर उसमें एक इस्तेमाल किया हुआ ग्रीन टी बैग मिक्स करें। साथ ही इसमें थोड़ा सा शहद व नींबू भी मिलाएं। अब इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें और अंत में वॉशक्लॉथ से स्किन को साफ करें। 

इसे भी पढ़ें: मुंहासों की समस्या को दूर करता है लौंग का तेल, जानिए कैसे

सनबर्न से राहत

गर्मी के मौसम में सनबर्न हो जाता है, इससे राहत पाने में भी ग्रीनटी आपकी मदद कर सकती है। इसके लिए आप ग्रीन टी बनाकर उसे अपनी आईस डे में डालें और फ्रिजर में जमाने के लिए रख दें। जब भी आप बाहर से वापिस आएं तो स्किन को ठंडक प्रदान करने और सनडैमेज को कम करने के लिए इस आईसक्यूब को चेहरे पर अप्लाई करें। वैसे अगर आप चाहें तो ग्रीनटी की मदद से फेस पैक भी बना सकती हैं। इसके लिए आप ग्रीन टी को मुल्तानी मिट्टी में मिक्स करके चेहरे पर लगाएं। 

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Ishwar Chandra Vidyasagar Birth Anniversary: बंगाल पुनर्जागरण के प्रमुख स्तंभ थे ईश्वरचंद्र विद्यासागर

West Indies के खिलाफ वनडे सीरीज में Rohit Sharma और Virat Kohli पर रहेंगी निगाहें

World Environmental Health Day 2026: स्वस्थ पर्यावरण तो स्वस्थ मानव, यही स्वस्थ पृथ्वी का संकल्प

Baghpat के Vijay Kumar Sharma ने 27 साल के संघर्ष के बाद 59 की उम्र में हासिल की शिक्षक की नौकरी