मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के लीवर और किडनी में सुधार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2020

लखनऊ। मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की सेहत में कुछ सुधार हो रहा है और उनकी हालत स्थिर है। मेदांता अस्पताल के निदेशक डा. राकेश कपूर ने शनिवार को एक बयान में टंडन की सेहत में कुछ सुधार का जिक्र करते हुए बताया कि उनके लीवर और किडनी में सुधार है हालांकि वह अभी भी वेंटिलेटर पर हैं। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की हालत गंभीर, मुख्यमंत्री चौहान ने लखनऊ पहुँचकर ली स्वास्थ्य की जानकारी 

उन्होंने बताया कि मेदांता लखनऊ के चिकित्सकीय विशेषज्ञों की एक टीम लगातार उन्हें अच्छे से अच्छा उपचार मुहैया करा रही है। टंडन (85) को 11 जून को मेदांता अस्पताल में सांस की दिक्कत, पेशाब में दिक्कत तथा बुखार के चलते भर्ती कराया गया था।

प्रमुख खबरें

Amit Shah के अरुणाचल दौरे पर होर्डिंग गिराने वाले Youth Congress नेता तार जॉनी को मिली जमानत

Jannik Sinner की होगी घुटने की सर्जरी, Australian Open से बाहर होने की आशंका

आंध्र प्रदेश: CM Chandrababu Naidu ने स्वास्थ्य और कृषि में AI तकनीक अपनाने के निर्देश दिए

चोटों के कारण गंवाए 10 से 15 Test मैच, KL Rahul ने समझाई तीनों फॉर्मेट की चुनौती