जिम्मेदारियों से भागने वाले कुछ नेता बंगाल भाजपा नेतृत्व पर सवाल उठा रहे: दिलीप घोष

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 06, 2022

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने रविवार को कहा कि वरिष्ठ नेताओं का एक वर्ग जो अतीत में जिम्मेदारियों से भाग चुके हैं, वे हाल में हुए निकाय चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के लिए राज्य के नेतृत्व पर दोषारोपण कर रहे हैं। घोष का बयान ऐसे समय आया है, जब भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी और प्रदेश इकाई के अन्य नेताओं ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल भाजपा को तृणमूल कांग्रेस पर चुनावी धांधली करने का आरोप लगाने की बजाय आत्मचिंतन करना चाहिए और निकाय चुनावों तथा उपचुनावों में भगवा दल के खराब प्रदर्शन के कारणों का पता लगाना चाहिए। घोष ने किसी का नाम लिए बिना संवाददाताओं से कहा, “टिप्पणी करना आसान काम होता है।

इसे भी पढ़ें: ज्ञानदेव आहूजा बोले- वसुंधरा राजे को राजस्थान की पुन: मुख्यमंत्री बनने का विचार त्याग देना चाहिए

तृणमूल कांग्रेस को 63.45 प्रतिशत मत मिले थे और भाजपा को मात्र 12.57 प्रतिशत मतों से संतोष करना पड़ा था। भाजपा को कोलकाता नगर निगम चुनाव में भी खराब प्रदर्शन किया था। भाजपा के वरिष्ठ नेता तथागत रॉय ने भी हाल में ट्वीट किया था कि प्रदेश इकाई के शुतुरमुर्गी रवैये के कारण निकाय चुनावों में पार्टी ने खराब प्रदर्शन किया।

प्रमुख खबरें

कोरिया से वियतनाम, अफगानिस्तान से ईरान...किसी मोड़ पे हारा, किसी मोड़ पे जीत गया, अमेरिका के युद्धनीति वाले इतिहास का एक और दौड़ बीत गया?

Laung Ke Upay: Maha Navami पर लौंग का ये उपाय खत्म करेगा Money की तंगी, Vastu दोष भी होगा दूर

KKR vs PBKS Pitch Report: ईडन गार्डन्स की पिच का कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज या गेंदबाज किसे मिलेगी मदद?

तलाक के बाद बेटी का घर पर ढोल नगाड़ों से हुआ स्वागत, समाज को आईना दिखाती घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल