सियासी उठापटक के बीच बेंगलुरु पहुंचे कमलनाथ के विधायक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2020

बेंगलुरु। मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश सरकार को गिराने के प्रयासों की अटकलों के बीच मध्य प्रदेश के कुछ विधायकों के बेंगलुरु में होने की खबर मिली है। सूत्रों के अनुसार शहर के वाइटफील्ड क्षेत्र में एक निजी स्थान पर तीन से चार विधायकों के होने की खबर है। विधायकों में से एक निर्दलीय है।

इसे भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में कांग्रेस अपने विधायकों को एकजुट रखने में असमर्थ: शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश में बीती आधी रात में चले राजनीतिक घटनाक्रम में कांग्रेस ने दावा किया कि भाजपा ने सरकार गिराने के इरादे से आठ विधायकों को हरियाणा के एक होटल में रखा। हालांकि कमलनाथ ने कहा कि उनकी सरकार को कोई खतरा नहीं है।

इसे भी देखें: वापस लौटे कांग्रेस के 6 विधायक, भाजपा ने कहा- 15 और हमारे संपर्क में

प्रमुख खबरें

Jammu-Kashmir में आतंकवादियों ने पर्यटक शिविर पर गोलीबारी की, दंपती घायल

Manipur: इम्फाल पश्चिम जिले में अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की

MP: वकील के उपस्थित नहीं होने पर उच्च न्यायालय ने बीमा कंपनी पर 25 हजार रु का जुर्माना लगाया

किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता को हिरासत में लिया गया