कुछ पार्टियां जनता को भ्रमित करने की साजिश कर रही हैं: मुख्तार अब्बास नकवी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 07, 2019

नयी दिल्ली। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बृहस्पतिवार को कहा कि कहा कि कुछ राजनीतिक दल एवं कुछ लोग देश की जनता को "कन्विंस" (सहमत) कर पाने में असमर्थ होने पर उन्हें भ्रमित करने की साजिश में लगे हुए हैं। "भारत के मन की बात, मोदी के साथ" कार्यक्रम में उपस्थित अल्पसंख्यक समाज के प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए नकवी ने यह भी कहा कि मोदी सरकार में 'तुष्टिकरण के बिना सशक्तिकरण' का नतीजा है कि देश के विकास में अल्पसंख्यक भी बराबर के भागीदार बने हैं। बालाकोट में वायुसेना की कार्रवाई पर कांग्रेस के कुछ नेताओं के बयानों की पृष्ठभूमि में उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दलों एवं कुछ लोगों को यह अच्छी तरह समझ लेना चाहिए कि देश की जनता किसी भी तरह "कंफ्यूज" नहीं होगी, चाहे वे कितना भी लोगों को भ्रमित करने की कोशिश कर लें।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद बोले- पुलवामा हमला मोदी और इमरान के बीच का फिक्स मैच

नकवी ने कहा कि मोदी सरकार ने सीखो और कमाओ, उस्ताद, गरीब नवाज कौशल विकास योजना, नई मंजिल आदि रोजगारपरक कौशल विकास योजनाओं के माध्यम से लगभग 6 लाख युवाओं को कौशल विकास व रोजगार-रोजगार के अवसर मुहैया कराये हैं जिनमे लगभग 50 प्रतिशत लड़कियां शामिल हैं। "हुनर हाट" के माध्यम से पिछले 2 वर्षों में 2 लाख से ज्यादा अल्पसंख्यक समुदाय के दस्तकारों/शिल्पकारोंको रोजगार-रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये गए हैं।

प्रमुख खबरें

Arjun Kapoor की Viral Post ने खड़े किए सवाल, क्या Personal Life में चल रही है कोई उथल-पुथल?

इस गेंदबाज ने बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 मैच में 9 विकेट, हैट्रिक और एक ओवर में चटकाए 4 विकेट

Homemade Kulfi Recipe: गर्मी में क्रीमी और टेस्टी कुल्फी बनाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

Sanya Malhotra-Rishabh Sharma का एक साल पुराना सीक्रेट अफेयर खत्म! एक दूसरे को किया Unfollow