शराबबंदी पर कुछ लोग मेरे खिलाफ, मैं हमेशा शराब के विरोध में खड़ा हूं: नीतीश कुमार

By अंकित सिंह | Nov 15, 2021

बिहार में शराबबंदी है। बावजूद इसके जहरीली शराब से मौत की खबरें लगातार आ रही हैं। विपक्ष इसको लेकर नीतीश कुमार पर लगातार निशाना साथ रहा है। इसी को लेकर नीतीश कुमार ने राजनीतिक दलों पर पलटवार किया है। नीतीश कुमार ने कहा कि शराबबंदी करने के बाद से कुछ लोग मेरे ख़िलाफ़ हो गए हैं लेकिन हमने हमेशा लोगों की और महिलाओं की बात सुनी। लोग यह भूल गए हैं कि यह सर्वसम्मति से लागू हुआ है, इसमें किसी पार्टी का विरोध था क्या? सत्ता और विपक्ष दोनों की सहमति से लागू हुआ है। नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि 'राजनीतिक दलों को शराब पियोगे तो मरोगे' यही बात प्रचारित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शराब कितनी गंदी चीज है यह सभी लोग समझते हैं। शराबबंदी पर फिर से व्यापक जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है। इसी को लेकर नीतीश कुमार ने मंगलवार को बड़ी बैठक बुलाई है जिसमें शराब बंदी कानून की समीक्षा की जाएगी। हाल में ही गोपालगंज जिले में जहरीली शराब पीने से तकरीबन 40 लोगों की मौत की खबर थी। इसके अलावा कई और जिलों में इस तरह की खबरें लगातार आती रहती है।

2015 के विधानसभा चुनाव जीतने के बाद नीतीश कुमार ने शराबबंदी लागू किया था। दरअसल, नीतीश कुमार ने 2015 के चुनाव प्रचार के दौरान बिहार के लोगों से शराबबंदी करने का वादा किया था। इसके बाद से बिहार में शराब पीना और बेचना दोनों प्रतिबंधित है। अगर कोई भी ऐसा करता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी सजा का भी प्रावधान है। हालांकि शराब पीने से मौत की खबरें भी लगातार आती रहती हैं। 

प्रमुख खबरें

TMC विधायक Kunal Ghosh ने कोलकाता में विरोधी गुट के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भाग लिया

IAS D Sajith Babu बने केरल के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी, ECI ने नाम को दी मंजूरी

Ankita Bhandari के परिजनों से मिले Rahul Gandhi, BJP पर लगाया अपराधियों को बचाने का आरोप

Karnataka मुठभेड़ में 3 संदिग्ध शिकारी ढेर, CM ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश