सोनिया गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा- कुछ लोग 'भ्रम और भय' का माहौल पैदा कर चला रहे हैं सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 02, 2020

पटना। केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को कहा कि कुछ लोग ‘भावना, भ्रम और भय’ का माहौल पैदा करके सरकार चला रहे हैं, ऐसे में जनता को इनसे सावधान रहने और सही निर्णय लेने की जरूरत है। ‘गांधी चेतना रैली’ को डिजिटल माध्यम से संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लिये महात्मा गांधी के आदर्श पार्टी की आत्मा है और उसने इन उसूलों को कार्यशैली मे अपनाया है। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘ कुछ लोग गांधीजी का नाम जोर शोर से लेते हैं लेकिन अपने कार्यो से उनके (गांधीजी) आदर्शो, उसूलों को चूर-चूर कर दिया है। आजचारों तरफ अराजकता, अत्याचार, दुराचार का बोलबाला है। जानबूझकर समाज में भेदभाव का माहौल बनाया जा रहा है, बेगुनाहों पर जुल्म हो रहे हैं। ’’ 

सोनिया गांधी ने सवाल किया कि जब कांग्रेस देश के ग्रामीण क्षेत्र की बेरोजगारी को दूर करने के लिये ‘मनरेगा’ लाई तो किसने विरोध किया, किसने मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा कि अगर मनरेगा नहीं होती तो कोविड-19 के समय में बड़ी संख्या में लोग मुखमरी का शिकार होते। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आज युवाओं का रोजगार छीना जा रहा है, लाखों की संख्या में कुटीर उद्योग बंद हो रहे हैं। सबसे अधिक रोजगार देने वाले उद्यमों का निजीकरण किया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई से नाराज पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी भूख हड़ताल पर बैठे 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में शासन में पारदर्शिता लाने के लिये लाये गये सूचना के अधिकार कानून को कमजोर किया गया है। आज सवाल पूछने पर जवाब नहीं मिलता है। केंद्र सरकार पर प्रहार जारी रखते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि किसानों, खाद्य योजना, महिलाओं, स्वास्थ्य, शिक्षा, कामगारों आदि से जुड़े कानूनों को मोदी सरकार के समय में कमजोर किया गया है। इससे आम लोगों के हित प्रभावित हुए हैं और उनका अधिकार छीनने का काम किया गया है।

प्रमुख खबरें

Mallikarjun Kharge ने SIR विरोध रैली में COJP की मौजूदगी पर साधी चुप्पी

PM Narendra Modi ने Sardar Vallabhbhai Patel को जयंती पर नमन किया

US Midterm Elections में भारतीय मूल के वोटरों को रिझाने में जुटे नेता, डोसा और मंदिर बने जरिया

Vimal Elaichi Advertisement Controversy | अजय देवगन का कानूनी दांव! विमल विज्ञापन नोटिस के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाईकोर्ट, 4 नवंबर को होगी सुनवाई