कुछ लोग खड़ा कर रहे आरक्षण आंदोलनः अभिमन्यु

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 28, 2017

जींद। हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा है कि जाट आरक्षण की आड़ में किसी ने नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया तो राज्य सरकार ऐसे असामाजिक लोगों से सख्ती से पेश आएगी। अभिमन्यु ने शुक्रवार को कहा कि जाट आंदोलन के बारे में अब जनता में इतनी उत्सुकता नहीं है, क्योंकि अब यह मामला पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में विचाराधीन है।

 

वित्त मंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि देश में जाट आरक्षण के बारे में हरियाणा विधानसभा ने सबसे मजबूत कानून बना दिया है। इतना मजबूत कानून बनाने के बारे में पूर्व सरकारों ने सोचा भी नहीं था। उन्होंने कहा कि अब आरक्षण आंदोलन का कोई विषय ही नहीं है। अब तो कुछ चंदाखोरों को सामने रख कर सियासी साजिश रची जा रही है। वित्त मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि वे अपने कार्यकाल में बनाए गए मुकदमों का हिसाब दें। अब वे क्यों जांच से भाग रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हुड्डा के इशारे पर कुछ लोगों को आंदोलन के नाम पर खड़ा किया जा रहा है। वे केवल राजनैतिक रोटियां सेंकना चाहते हैं। जाट समाज कभी नहीं चाहता कि किसी के जान-माल का नुकसान हो।

 

प्रमुख खबरें

Nepal के हवाई अड्डे पर मादक पदार्थों की तस्करी के सिलसिले में दो भारतीय गिरफ्तार

Pakistan में जांच चौकी पर हमले में दो पुलिसकर्मियों समेत तीन लोग घायल

Indonesia में यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 15 लोगों की मौत

Sitharaman ने विकसित भारत के लक्ष्य के लिए शासन प्रणाली को सरल बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया