व्हाइट हाउस के पास कुछ लोगों ने किया प्रदर्शन, ‘‘चीन को आजाद करो’’ के नारे लगाए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 05, 2022

चीन में कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लगाई गईं कड़ी पाबंदियों और राजनीतिक बदलाव के लिए जारी प्रदर्शन के समर्थन में अमेरिका में व्हाइट हाउस के पास रविवार को करीब 200 लोगों ने एकत्रित होकर मोमबत्तियां जलाईं और ‘‘चीन को आजाद करो’’ के नारे लगाए। फ्रीडम प्लाजा में प्रदर्शनकारियों ने चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और उनकी सरकार से सत्ता छोड़ने की मांग करते हुए कहा ,‘‘ कोई तानाशाही नहीं, कोई सेंसरशिप नहीं।’’ कुछ लोग हाथ में कोरे कागज लिए नजर आए, जो पार्टी की व्यापक सेंसरशिप के विरोध के प्रतीक थे। कुछ ने ‘‘ चीन को आजाद करो’’के नारे लगाए।

इसे भी पढ़ें: Breaking | नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने इमाम समेत 12 लोगों को उतारा मौत के घाट, मस्जिद से फिरौती के लिए अमीरों को किया अगवा

लीयू ने कहा, ‘‘ अब जब मैं एक ऐसे देश में हूं जहां अभिव्यक्ति की आजादी है, मेरे अधिकारों की रक्षा की जा सकती है तो मैं अपनी (बात रखने की) पूरी कोशिश करूंगा।’’ उइगर, तिब्बती और अन्य जातीय अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्य भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए, जिन पर कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा कथित तौर पर नजर रखी जाती है तथा उन्हें नियंत्रण में रखने के लिए निशाना बनाया जाता है। नाम उजागर न करने की शर्त पर एक व्यक्ति ने कहा, ‘‘ मुझे चीन के साहसी युवा लोगों ने प्रोत्साहित किया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ उनके आवाज उठाने के बाद हम कैसे ना उनका साथ दें ? मैं उनको बताना चाहता हूं कि वे अकेले नहीं हैं।

प्रमुख खबरें

पंजाब में गैंगस्टरों के खिलाफ तेज होगी कार्रवाई, DGP Gaurav Yadav ने दी सख्त चेतावनी

Salim Dola ड्रग सिंडिकेट मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, 2 अहम सहयोगी गिरफ्तार

सिनेमा और समाज सेवा का अनूठा संगम थे नाना पाटेकर

Toyota Fortuner Leader Edition भारत में लॉन्च, 36.51 लाख रुपये तय हुई शुरुआती कीमत