सरफराज खान के वजन कम करने पर केविन पीटरसन ने पृथ्वी शॉ को दी नसीहत, जानें क्या कहा?

By Kusum | Jul 22, 2025

दरअसल, सरफराज खान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के बाद से भारतीय टेस्ट टीम से बाहर हो गए हैं। सरफराज को ऑस्ट्रेलिया में खेलने का मौका नहीं मिला था। इसके बाद उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ भी सीरीज में मौका नहीं मिला। जिसके बाद उन्होंने टीम से बाहर रहकर जमकर पसीना बहाया है। सरफराज ने स्टोरी शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने 17 किलो वजन कम किया है। इसके बाद उनकी फिटनेस की चर्चा हर तरफ हो रही है।

इसी दौरान इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी केविन पीटरसन ने सरफराज की इस फोटो को पृथ्वी शॉ को दिखाने के लिए कहा है। बता दें कि, पृथ्वी को खराब फिटनेस के कारण मुंबई की टीम ने ड्रॉप किया था। शॉ का वजन काफी बढ़ गया है।

पीटरसन ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, शानदार एफर्ट, यंग मैन! बहुत-बहुत बधाई और मुझे भरोसा है कि ये मैदान पर बेहतर और ज्यादा लगातार प्रदर्शन की ओर से जाएगा। मुझे बहुत अच्छा लगा कि आपने अपनी प्राथमिकताएं फिर से तय कीं। कोई प्लीज ये पृथ्वी शॉ को भी दिखा दे। ये मुमकिन है, मजबूत शरीर, मजबूत दिमाग। 

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार