कोई मोदी जी को बताए की सेंचुरी नहीं लगवानी… डॉलर के सामने रुपये में गिरावट पर कांग्रेस का तंज

By अंकित सिंह | Jan 24, 2025

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरती कीमत को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि पिछले 10 वर्षों में मुद्रा में 50 प्रतिशत की गिरावट आई है और ऐसा लगता है कि प्रधानमंत्री ने इसे शतक बनाने का मन बना लिया है। हाथ में मैग्नीफाइंग ग्लास लेकर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि वह इसे लेकर आई हैं क्योंकि उन्हें यह पता नहीं चल पाया है कि रुपया कितनी तेजी से गिर गया है और इसके साथ ही प्रधानमंत्री की गरिमा भी।

अपना हमला जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि एक बड़े महान अर्थशास्त्री ने कहा था: 'जैसे-जैसे रुपया गिरता है, प्रधानमंत्री की प्रतिष्ठा गिरती है।' सुना है प्रधानमंत्री आवास पर खुदाई चल रही है और ढूंढा जा रहा है कि प्रधानमंत्री की प्रतिष्ठा आखिर कौन से गड्ढे में जाकर गिर गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि रुपया अपने सबसे निचले स्तर पर 87 पार लगाने की कोशिश में है। उन्होंने कहा कि जब नरेंद्र मोदी मई 2014 में भारत के प्रधानमंत्री बने थे, तब हमने उन्हें रुपया 58 पर दिया था। यानी उस समय एक डॉलर की कीमत 58 रुपए थी।  

इसे भी पढ़ें: Delhi Elections: मोदी और केजरीवाल पर राहुल का वार, बोले- दिल्ली को चाहिए शीला दीक्षित का विकास मॉडल

श्रीनेत ने कहा कि मई 2014 में 1 डॉलर: 58 रुपए और जनवरी 2025 में 1 डॉलर : 87 रुपए है। उन्होंने कहा कि अकेले नरेंद्र मोदी ने रुपए को 50% डुबो दिया है। वे लगातार रुपए को पतला करते जा रहे हैं। हालात ये हैं कि रुपए को बचाने के लिए RBI ने पूरी ताकत लगा दी है। सितंबर 2024 में विदेशी मुद्रा भंडार $704 बिलियन था, रुपए को बचाने के लिए उसमें से लगभग $80 बिलियन खर्च कर दिए गए। मतलब करीब 6,83,000 करोड़ रुपए खर्च किए गए, लेकिन रुपया संभाले नहीं संभल रहा है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump से मिले तिब्बती संगठन, Xi Jinping के सामने Panchen Lama की रिहाई उठाने की मांग

Houthis से सीधे भिड़ने से पीछे हट गये America, Israel और Pakistan, मगर China ने हिम्मत दिखाते हुए संभाला मोर्चा

Nainital के Kainchi Dham के पास जरूर देखें Bhowali, नगरी गांव और श्यामखेत टी गार्डन

Semiconductor क्षेत्र में 14 अरब डॉलर निवेश करेगी Tata Electronics, धोलेरा और जागीरोड में काम तेज