48 घंटे में हो सकता है कुछ बड़ा, ईरान ने कर ली खतरनाक तैयारी, अरब देशों को अमेरिका ने होश उड़ाने वाली बात कह दी

By अभिनय आकाश | Aug 29, 2024

तेहरान में हमास के चीफ इस्माइल हानिया की मौत के बाद से ही ईरान की तरफ से जवाबी कार्रवाई की बातें लगातार सामने आ रही थी। लेकिन अब कहा जा रहा है कि अगले 48 से 72 घंटे में कुछ बड़ा हो सकता है। इजरायल पर ईरान कभी भी हमला कर सकता है। व्हाइट हाउस के सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन कर्बी ने ये दावा किया है। हमले की स्थिति में इजरायल के साथ अमेरिका खड़ा है। व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका किसी भी ईरानी हमले में इज़राइल की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है, और संभावित गाजा युद्धविराम समझौते के बारे में आशान्वित है। 


इसे भी पढ़ें: बाइडन के सलाहकार ने इजराइल-हमास वार्ता पर चर्चा के लिए कतर के नेताओं से मुलाकात की

 इजराइल ने बुधवार को वेस्ट बैंक में बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान शुरू किया जिसमें कम से कम नौ फलस्तीनियों की मौत हो गयी और सेना ने संवदेनशील जेनिन शहर को घेर लिया है। फलस्तीनी अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इजराइल ने सात अक्टूबर को हमास के हमले के बाद से लगभग हर दिन वेस्ट बैंक पर हमले किए हैं। इजराइली सेना के एक प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल नदाव शोशनी ने कहा कि ‘‘बड़ी संख्या में सैनिक’ संवदेनशील जेनिन शहर में घुसे जो लंबे समय से आतंकवादियों का गढ़ रहा है। साथ ही सैनिक तुल्कारिम शहर और अल-फारा रिफ्यूजी कैम्प में भी घुसे। उन्होंने बताया कि इस दौरान मारे गए सभी नौ लोग आतंकवादी थे।

प्रमुख खबरें

Uttarakhand बिजनेस का भविष्य! Haridwar में जुटे दिग्गज, ONDC और Trader Security पर हुई बड़ी चर्चा

New Zealand में प्रवासी भारतीयों से मिले PM Modi, बोले- भारत संग आपका रिश्ता अटूट है

New Zealand में Modi का जलवा, तिरंगे से रोशन Sky Tower, 4 दशक बाद ऐतिहासिक स्वागत

Bihar CM ने दिया करोड़ों का तोहफा: 98 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंचे 1424 करोड़, सशक्त होगा समाज