रूस की मांग...पीस प्लान पर जेलेंस्की का ये कमेंट पुतिन को अच्छा नहीं लगेगा

By अभिनय आकाश | Nov 25, 2025

रूस-यूक्रेन जंग में जिनेवा में हुई बातचीत के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि हमारा ध्यान मुख्य रूप से रूस की मांगों पर केंद्रित हैमुख्य समस्या रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पूतिन का हमारी जमीन पर दावा है, जो यूक्रेन के पूर्वी इलाकों डोनबास पर कानूनी अधिकार चाहते हैंयह क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता के सिद्धांत का उल्लंघन होगाइस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर संकेत दिए कि कुछ अच्छा हो सकता है, लेकिन उन्होंने कहा, जब तक आप इसे होतेदेखें, तब तक भरोसाकरेंअमेरिका और यूक्रेन के शीर्ष अधिकारियों ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त करने की दिशा में प्रगति हो रही है। हालांकि उन्होंने इस बारे में बहुत कम जानकारी शेयर की। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने जिनेवा में हुई बातचीत को बहुत उपयोगी बताया और कहा कि लंबे समय बाद यह सबसे सकारात्मक बातचीत थी। उन्होंने कहा कि चर्चा आगे भी जारी रहेगी और अंतिम प्रस्ताव रूस के सामने रखा जाएगा क्योंकि रूस की भी इसमें भूमिका होगी।

अमेरिका और यूक्रेन के शीर्ष अधिकारियों ने रविवार को कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त करने की दिशा में प्रगति हो रही है। हालांकि उन्होंने इस बारे में बहुत कम जानकारी साझा की। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने जिनेवा में हुई वार्ता को ‘बहुत उपयोगी’ बताया और कहा कि लंबे समय बाद’ यह सबसे सकारात्मक बातचीत थी। रुबियो ने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि हम कुछ कर सकेंगे।’’ उन्होंने कहा कि चर्चा आगे भी जारी रहेगी और अंतिम प्रस्ताव रूस के सामने रखा जाएगा क्योंकि ‘‘रूस की भी इसमें भूमिका होगी। अमेरिकी विदेश मंत्री ने यह भी संकेत दिया कि यूरोपीय सहयोगियों की जिम्मेदारियां अमेरिकी शांति योजना में अलग रूप से तय की जा सकती हैं। इस योजना को लेकर यूरोपीय देशों और यूक्रेन में चिंता है क्योंकि इसे रूस के प्रति अत्यधिक नरम माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन से युद्ध में रूस के साथ हुआ अमेरिका! खारकीव में भारी तबाही

अमेरिकी सीनेटर के एक समूह ने कहा था कि यह प्रस्ताव रूस की ‘‘इच्छा सूची’’ जैसा है। हालांकि, अमेरिकी विदेश विभाग ने इसे गलत करार दिया। यूक्रेनी वार्ता दल के प्रमुख एंड्री यरमाक ने बातचीत को सार्थक बताया और कहा कि अगला दौर शीघ्र शुरू होगा। उन्होंने कहा कि अंतिम निर्णय दोनों देशों के राष्ट्रपति करेंगे। करीब चार साल से जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए अमेरिका द्वारा तैयार किए गए 28 सूत्री प्रस्ताव ने यूक्रेन और अन्य देशों में चिंता पैदा कर दी है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि उनके देश को अपने संप्रभु अधिकारों के लिए खड़े होने और आवश्यक अमेरिकी समर्थन को बनाए रखने के बीच एक कठिन विकल्प का सामना करना पड़ सकता है।

प्रमुख खबरें

Global Tension के बीच SBI का दावा, पटरी से नहीं उतरेगी Indian Economy की रफ़्तार

Gold Rate को लगा तगड़ा झटका, चांदी ने पकड़ी रॉकेट सी रफ्तार, कीमतों में बड़ा फेरबदल

Gig Workers को अब मिलेगी Social Security, Zomato-Swiggy वालों को पूरी करनी होगी 90 दिन की शर्त

Suryakumar Yadav की एक गलती Mumbai Indians पर पड़ी भारी, RCB ने जीता सांसें थामने वाला Match