आखिरी ओवर में हुआ कुछ ऐसा की अंपायर पर भड़क गए ‘कैप्टन कूल, जाने क्यों

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 12, 2019

जयपुर।चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान नो बॉल के फैसले पर अंपायर से बहस के कारण काफी आलोचना झेलनी पड़ रही है। ‘कैप्टन कूल’ धोनी ने अपने स्वभाव के विपरीत आपा खो दिया और डगआउट से बाहर निकलकर अंपायर से बहस करने लगे।अंपायर उल्हास गांधे ने बेन स्टोक्स की गेंद नोबाल करार दी थी लेकिन स्क्वेयर लेग अंपायर से मशविरे के बाद फैसला बदल दिया। 

इसे भी पढ़ें: घरेलू मैदान पर चार जीत के बावजूद धोनी चेन्नई की पिच से नाखुश

वॉ ने ट्वीट किया ,‘‘मुझे पता है कि टीमों पर फ्रेंचाइजी का दबाव होता है लेकिन मैं दो घटनाओं से काफी निराश हूं।अश्विन और अब एम एस। यह अच्छा नहीं है।’’भारत के पूर्व बल्लेबाज चोपड़ा ने कहा ,‘‘इस आईपीएल में अंपायरिंग का स्तर काफी खराब रहा है । वह निश्चित तौर पर नोबाल थी लेकिन विरोधी कप्तान को आउट होने के बाद यूं पिच पर आने का कोई अधिकार नहीं है । धोनी ने गलत परिपाटी कायम की।’’बदानी ने कहा ,‘‘अंपायर को अधिकार था कि वह अपने फैसले को बदले। मैं धोनी की प्रतिक्रिया पर हैरान हूं। कैप्टन कूल ने ऐसा कैसे कर दिया।’’
 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह