कभी-कभी मन करता है कि... युवा पत्रकारों के लिए ये क्या बोल गए रेवंत रेड्डी, BJP ने साधा निशाना

By अंकित सिंह | Aug 01, 2025

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने युवा पत्रकारों पर अपनी टिप्पणी से विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने उन पर अपने वरिष्ठ समकक्षों के प्रति बुनियादी सम्मान की कमी का आरोप लगाया है। समाज में मीडिया की भूमिका के बारे में बोलते हुए, रेड्डी ने कहा, "विश्लेषण करने के लिए, वे (पत्रकार) अपने स्वास्थ्य और परिवार को दांव पर लगाते हैं। लोगों की समस्याओं को समझने के लिए, वे कई दिनों तक दूर-दराज के इलाकों में जाते हैं और अपने निष्कर्षों को प्रकाशित करने के लिए जनता के बीच रहते हैं।" एक कार्यक्रम में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि विश्लेषण करने के लिए, वे (पत्रकार) अपने स्वास्थ्य और परिवार को दांव पर लगा देते हैं। लोगों की समस्याओं को समझने के लिए, वे कई दिनों तक दूर-दराज के इलाकों में जाते हैं और अपने निष्कर्षों को प्रकाशित करने के लिए जनता के बीच रहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि अब, युवा पत्रकारों को उन वरिष्ठ पत्रकारों के बारे में पता भी नहीं है। उनमें इतनी भी समझदारी नहीं है कि जब वे वरिष्ठ पत्रकार आते हैं तो खड़े हो जाएँ। और जब हम प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं तो वे (युवा पत्रकार) आगे की पंक्तियों में बैठते हैं और मुझे ऐसे देखते हैं जैसे मैं उनका अभिवादन नहीं कर रहा हूँ और अपना सिर झुका रहा हूँ। कभी-कभी मेरा मन करता है कि उन्हें थप्पड़ मार दूँ। लेकिन हालात और स्थिति बीच में आ जाती है।

बीआरएस नेता दासोजू श्रवण कुमार ने कहा कि रेवंत रेड्डी जो मन में आ रहा है, वही बोल रहे हैं। बीआरएस पार्टी उनकी निंदा करती है। वह खुद सोशल मीडिया की उपज हैं। वह न तो लोकसेवक हैं और न ही उन्होंने जमीनी स्तर पर कुछ किया है। वह पीसीसी अध्यक्ष कैसे बन गए?...आपके ये बयान सुनकर आपके समर्थक क्या सोचेंगे?...अगर पत्रकारों पर हमला होता है, तो ज़िम्मेदारी कौन लेगा?...हम राहुल गांधी से अनुरोध करते हैं कि वे हस्तक्षेप करें। हम ऐसे व्यक्ति को अपना मुख्यमंत्री नहीं बनाना चाहते।

प्रमुख खबरें

BJP ने Bihar और UP MLC Elections के लिए जारी की 10 उम्मीदवारों की लिस्ट

CM Rekha Gupta ने जारी किया Winter Action Plan, दिल्ली में Non BS-VI गाड़ियों की एंट्री पर रोक

Suvendu Adhikari केस में पुलिस को नहीं मिला आपत्तिजनक सामान, High Court में दी रिपोर्ट

Cockroach Home Remedies: Kitchen में लहसुन और तेजपत्ता भगाएंगे छिपकली व Cockroach, केमिकल स्प्रे से बचें