आठ साल तक सलमान खान के लिए रिलेशनशिप में थी सोमी अली, बताई अलग होने की वजह

By रेनू तिवारी | Jul 19, 2021

बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री सोमी अली ने हाल ही में एक साक्षात्कार में सलमान खान के साथ अपनी बंद हो चुकी फिल्म और सलमान खान के साथ अपने संबंधों के बारे में बात की। सोमी और खान कथित तौर पर आठ साल से रिलेशनशिप में थे। एक न्यूज पोर्टल से बात करते हुए उन्होंने बताया कि वह 1992 में सलमान के साथ फिल्म बुलंद से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली थीं।

इसे भी पढ़ें: तीसरे पर्दे पर आने के लिए तैयार हुई शिल्पा शेट्टी, जानें कब लॉन्च होगी पहली सीरीज

उन्होंने यह भी बताया कि वह पिछले 5 साल से सलमान खान के संपर्क में नहीं है। उन्होंने कहा कि  “मैंने पांच साल में सलमान से बात नहीं की है। मुझे लगता है कि आगे बढ़ना स्वस्थ है। मैं आगे बढ़ गयी और वह भी आगे बढ़ गये। मुझे नहीं पता कि दिसंबर 1999 में मेरे जाने के बाद से उनकी कितनी गर्लफ्रेंड हैं। मैं उन्हें शुभकामनाएं देती हूं। मुझे पता है कि उनका एनजीओ शानदार काम कर रहा है और मुझे उनके बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन पर गर्व है। मनोवैज्ञानिक रूप से, मेरे लिए उनके संपर्क में न रहना मेरे लिए स्वस्थ है। यह जानना अच्छा है कि वह अच्छी जगह पर है और वह खुश है, और मुझे बस इस बात से ही मतलब है।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह अभिनेत्री के तौर पर बॉलीवुड में वापसी करना चाहती हैं, अगर उन्हें अच्छी भूमिका की पेशकश की जाती है? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि बिलकुल नहीं। तो उन्होंने आगे बताया कि वह घरेलू हिंसा पर एक वेब श्रृंखला निर्देशित करने की योजना बना रही हैं और चाहती हूं कि घरेलू हिंसा, मानव तस्करी और बाल शोषण को इसमें हाइलाइट किया जाए। मैं एक यूएसए नेटवर्क के साथ बातचीत कर रही हूं, जिसके नाम का मैं फिलहाल खुलासा नहीं कर सकती। मैं कैमरे के पीछे जाना चाहती हूं।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता